Amritpal Singh: बाइक पर भागता दिखा अमृतपाल सिंह, गुलाबी पगड़ी, चेहरे पर मास्क

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस पिछले चार दिनों से लगातार कोशिश कर रही है। अमृतपाल सिंह की एक तस्वीर सामने आई है जिसमे वह बाइक पर भाग रहा है।

amritpal singh

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने की पंजाब पुलिस की लगातार कोशिश काम नहीं आ रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल सिंह ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहन रखी थी और अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस को शक है कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भाग रहा था, उसमे उसने अपना कपड़ा बदला और वहां से वह भाग निकला। पंजाब पुलिस ने जो ब्रेजा कार जब्त की है उसमे जो कपड़ा पाया गया वह संभवत: अमृतपाल सिंह का है।

पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है और इसके लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पिछले चार दिनों से पंजाब पुलिस उसे पकड़ने की युद्ध स्तर पर कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार है। अमृतपाल सिंह के चाचा और दो अन्य सहयोगी असम पहुंच गए हैं। रविवार को अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद किया गया है।

अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई इस वजह से शुरू हुई है क्योंकि पिछले महीने अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों ने अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन पर धावा बोला था। यहां तलवार और गन के दम पर इन लोगों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए धावा बोला था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया और 100 से अधिक अमृतपाल के सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि अमृतपाल सिंह के कानूनी सलाहकार ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उसे फर्जी एनकाउंटर में मारना चाहती है। इसको लेकर उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट में अपील की है कि अमृतपाल सिंह को जीवन का अधिकार है, लिहाजा पुलिस को निर्देश दिया जाए कि अमृतपाल सिंह को कोर्ट में पेश किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+