एमिटी फिल्म फेस्टिवल में चंदन रॉय का दिखा जलवा
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना के एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026' का शानदार समापन हुआ। रचनात्मकता, कहानी कहने की कला और सिनेमाई कौशल के इस उत्सव ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फेस्टिवल के आखिरी दिन मुख्य आकर्षण रहे मशहूर अभिनेता चंदन रॉय, जिन्हें लोग वेब सीरीज "पंचायत" के 'विकास' के रूप में जानते हैं। बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर पहुंचे चंदन रॉय ने छात्रों, फिल्म मेकर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स के साथ अपनी एक्टिंग जर्नी के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता के लिए जुनून और धैर्य सबसे जरूरी है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया रणनीतिकार आनंद कौशल ने बिहार के क्रिएटिव सेक्टर में बढ़ते अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की सकारात्मक पहल और युवा क्रिएटर्स के उत्साह ने राज्य में इनोवेशन और नए प्रयोगों के रास्ते खोल दिए हैं।
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद पांडे ने फेस्टिवल की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे क्रिएटिविटी और टीम वर्क का एक बेहतरीन संगम बताया। कार्यक्रम के दौरान "टैलेंट ट्रेजर" इवेंट ने कैंपस में समां बांध दिया। छात्रों ने डांस, म्यूजिक, पेंटिंग और थिएटर के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा हो गया।
फेस्टिवल के समापन पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को अवॉर्ड्स, सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट शॉर्ट फिल्म और एडिटिंग से लेकर "टैलेंट ट्रेजर" के विजेताओं तक, सभी प्रतिभागियों की उपलब्धियों को सराहा गया।
इस दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में देशभर के करीब 50 स्कूलों और कॉलेजों के 300 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म, रील्स और डॉक्यूमेंट्री जैसी श्रेणियों में लगभग 150 एंट्रीज मिलीं, जिसने इस आयोजन को उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications