नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल बढ़ाया गया, 30 जून 2019 तक संभालेंगे पदभार
नई दिल्ली। नीति आयोग से सीईओ अमिताभ कांत की सेवा में विस्तार किया गया है। अमिताभ कांत अब 30 जून 2019 तक नीति आयोग का पदभार संभालेंगे। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अमिताभ कांत अब 30 जून तक अपनी सेवा देंगे।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से नीति आयोग के सीईओ के सेवा विस्तार की बात चल रही थी। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि अमिताभ कांत का सेवा विस्तार किया जाएगा। वो 30 जून 2019 तक अपनी सेवा देंगे। आपको बता दें कि अमिताभ इससे पहले औद्योगिक नीति व प्रोत्साहन विभाग के सचिव थे। वो 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा केरल कैडर के अधिकारी रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications