जानिए अमिताभ की नजर में कौन है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला?

मुंबई। अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया को वो बड़ा नाम है जिसके साथ हिंदी सिनेमा की हर अभिनेत्री काम करना चाहती है, पिछले 45 सालों में बिग के साथ पर्दे पर कई खूबसूरत अभिनेत्रियों ने काम किया, जिसमें काफी जोडियों के रूप में हिट रहीं, रेखा, जीनत अमान, जया प्रदा, हेमामालिनी, राखी का नाम इस लिस्ट में प्रमुखता से लिया जा सकता है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अमिताभ की नजर में सबसे खूबसूरत महिला कौन है, नहीं ना, तो इस राज से पर्दा उठाया है खुद बिग बी ने, जिन्होंने मदर्स डे पर उस महिला की तस्वीर शेयर की है, जिसे वो दुनिया की सबसे सुंदर महिला मानते हैं।

Recommended Video

    Mother's Day: Amitabh Bachchan pens tribute to 'world's most beautiful Mother' | वनइंडिया हिंदी
    मदर्स डे के साथ-साथ कोरोना से भी जोड़ा मैसेज

    मदर्स डे के साथ-साथ कोरोना से भी जोड़ा मैसेज

    बिग बी ने मदर्स डे के साथ-साथ कोरोना पर भी मैसेज दिया। बहुत ही अच्छे तरीके से उन्होंने मदर्स डे के मैसेज को कोरोना से जोड़ा है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘चलिए, फिर से बच्चे बन जाते हैं। बच्चे और बचपन से हमें बहुत कुछ सिखना है। याद है जब बचपन में हमें सर्दी-बुखार हो जाया करता था, बदन दुखता था तो हम रोते हुए मां के पास जाते थे और उन्हें अपनी तकलीफ बताते थे। मां कुछ घर की दवाई जैसे काढ़ा हो, हल्दी हो.. उससे आराम देती थी हमें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाती थी और कुछ दिनों बाद हम खेलने-कूदने लग जाते थे।'

    कोरोना से लड़ना है, डरना नहीं

    उन्होंने आगे कहा, ‘आज कोरोना की इस लड़ाई में हमें फिर से यही करना है। अपनी तकलीफ को अपनों को बताना। राहत पाना है। इलाज करना है.. खेलना-कूदना है.. जीतना है। इसी में सबकी भलाई है। देखिए बीमारी कोई कलंक नहीं होता, परिवार को आपका भलाई ही चाहता है न तो चलिए फिर से बच्चे बन जाते हैं। अपनी तकलीफ अपनों को बताते हैं। कोरोना से हमें लड़ना है, डरना नहीं है।'

    दुनिया की सबसे खूबसूरत मां मेरी अम्मा जी

    दूसरे पोस्ट में अमिताभ बच्‍चन ने खूबसूरत कम्पाइलेशन बनाया है। इसमें उन्होंने लिखा है...हर दिन मदर्स डे है, दुनिया की सबसे खूबसूरत मां मेरी अम्मा जी को समर्पित। इस वीडियो में उनकी मां तेजी बच्चन की तस्वीर भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+