अमिताभ बच्चन ने बताया मास्क को हिंदी में क्या कहते हैं, नाम सुनकर हंसी रोक नहीं पाएंगे
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया का जीवन जीने का तरीका बदल गया है। पहले चेहरे पर मास्क कुछ चुनिंदा लोगों को ही आप चेहरे पर लगाए देखते थे, वो भी सिर्फ कुछ बड़े शहरों में। लेकिन कोरोना के चलते अब देश के हर शहर, गांव में लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि वह अपने आपको कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सके। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मास्क को हिंदी भाषा में क्या कहते हैं, अगर नहीं तो बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने इसका हिंदी नाम ढूंढ लिया है।

मास्क का हिंदी में नाम
जी हां, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर मास्क पहनकर एक तस्वीर साझा की है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि मिल गया, मिल गया, मिल गया, बहुत मेहनत के बाद मास्क का हिंदी अनुवाद मिल गया है। उन्होंने मास्क का हिंदी अनुवाद *"नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका! लिखा है। इस शब्द को पढ़कर लोग काफी हंस रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने जो मास्क पहना है उसमे उनकी फिल्म गुलाबो-सिताबो का पोस्टर छपा है।

फिल्म का पोस्टर मास्क पर
मास्क पर छपे पोस्ट में देखा जा सकता है कि गुलाबो-सिताबो फिल्म का एक दृश्य है, इसमे आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन हैं। यह पहली ऐसी फिल्म है जिसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रीलीज किया गया था। फिल्म मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर आधारित है। फिल्म एक मकान मालिक और किराएदार के बीच नाटकीय नोंकझोंक पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक बुजुर्ग मुस्लिम का किरदार निभाया है, जबकि आयुष्मान ने किराएदार का किरदार निभाया है।

सुशांत मामले में दर्ज हुआ है केस
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह के इस तरह दुनिया से जाने के पीछे कई लोग बॉलीवुड को ही जिम्मेदार मान रहे हैं, कहा जा रहा है कि सुशांत ने नेपोटिज्म के चलते अपनी जान ले ली। इस बीच फिल्म निर्माता निर्देशक करन जौहर, अभिनेता सलमान खान, अमिताभ बच्चन और निर्माता एकता कपूर के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत को अत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में लखनऊ के एसीजेएम की अदालत में परिवाद दायर किया गया है।
View this post on InstagramA post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on












Click it and Unblock the Notifications