अमिताभ बच्चन ने शेयर की 'अमर अकबर एंथनी' के मुहूर्त की फोटो, खुद के लिए लिखी ये बात
नई दिल्ली। मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन ने 44 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने 1977 में आई सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' के मुहूर्त की फोटो को ट्वीट किया है। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और कई फिल्मी सितारें नजर आ रहे हैं। फोटो में अमिताभ सिर झुकाए दिख रहे हैं। अमिताभ ने कैप्शन में भी अपने लिए 'सिर झुकाए एबी' लिखा है।

फोटो में धर्मेंद्र भी दिख रहे
अमिताभ बच्चन ने 'अमर अकबर एंथोनी' के मुहूर्त की जो तस्वीर शेयर की है, वो तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- राइट में मनमोहन देसाई हैं, उसके बाद सर झुकाए हुए अमिताभ बच्चन फिर परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह, विनोद खन्ना और धरम जी हैं, जिन्होंने क्लैप दिया था। फिल्म सिर्फ मुंबई के 25 थियेटर में 25 हफ्तों तक चली थी। आप पूरे देश की कल्पना कीजिए।

सुपरहिट हुई थी अमर अकबर एंथनी
अमर अकबर एंथोनी जनवरी 1977 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, परवीन बॉबी, शबाना आजमी और नीतू सिंह फिल्म में मुख्य किरदारों में थे। फिल्म को मनमोहन देसाई ने निर्देशित किया था। देसाई के बचपन में बिछुड़ने और जवानी में मिलने के कंसेप्ट पर ये फिल्म थी। अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर फिल्म में भाई बने थे, जो बचपन में बिछुड़ जाते हैं और जवानी में मिलते हैं। फिल्म के गानों भी सुपरहिट हुए थे।

अमर अकबर एंथनी के सितारों में अब अमिताभ और शबाना ही सक्रिय
इस तस्वीर में दिख रहे कई लोग अब दुनिया में नहीं हैं। अमर अकबर एंथनी के सितारों में अब सिर्फ अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी ही फिल्मों में सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन के पास इस समय कई सारी फिल्में हैं। गुलाबो सिताबो में वे आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में वे अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग हाल ही में बच्चन ने पूरी की है। अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन' 4 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ, रणबीर और आलिया भट्ट के साथ ही नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। वहीं शबाना आजमी जल्दी ही शीर कोरमा में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications