अमिताभ बच्‍चन ने पोती आराध्‍या के 9th Birthday पर शेयर की ये फोटो और वीडियो, निराले अंदाज में किया विश

अमिताभ बच्‍चन ने पोती आराध्‍या के नवें जन्‍मदिन पर शेयर किया ये फोटो और वीडियो, निराले अंदाज में किया विश

मुंबई।अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती और अभिषेक (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने 16 नवंबर को 9वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने अपनी प्यारी पोती अराध्‍या के बर्थडे पर विश करते हुए सोशल मीडिया पर अराध्‍या का एक वीडियो और नौ फोटो शेयर बड़े ही खास अंदाज में विश किया।

अमिताभ बच्‍चन ने इस निराले अंदाज में पोती अराध्‍या को किया विश

अमिताभ बच्‍चन ने इस निराले अंदाज में पोती अराध्‍या को किया विश

अमिताभ बच्‍चन ने अपनी पोती अराध्‍या की नौ तस्‍वीरें शेयर की। इन फोटो को शेयर करते हुए दादा अमिताभ बच्चन ने बड़े ही प्‍यारे अंदाज में अराध्‍या को जन्‍मदिन विश करते हुए लिखा,"जन्मदिन की शुभकामनाएं आराध्या.. मेरा सारा प्यार " इसके साथ बिग बी ने कई दिल वाले और गुलाब के फूल वाले इमोजी को शेयर किया है।आराध्या की टाइमलाइन की तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके बढ़ते बचपन को दिखाया गया है

Recommended Video

    Amitabh Bachchan ने पोती Aaradhya Bachchan के बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना के चलते घर में ही मनाया गया अराध्‍या का बर्थडे

    कोरोना के चलते घर में ही मनाया गया अराध्‍या का बर्थडे

    वर्ष 2011 में अमिताभ बच्‍चन की पोती का अराध्‍या का जन्‍म हुआ था इस वर्ष आराध्या 9 साल की हो गई हैफ आराध्या के जन्मदिन पर बच्चन परिवार एक बड़ी पार्टी का आयोजन करता है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार कोई बड़ी पार्टी नहीं की गई। परिवार के सदस्‍यों के बीच ही बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। आराध्या के बर्थडे को खास बनाने के लिए बच्चन परिवार घर में ही सेलिब्रेट किया। अमिताभ बच्चन ने आराध्या को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है।

    अराध्‍या का सिया राम गाते हुए शेयर किया गया ये वीडियो

    अराध्‍या का सिया राम गाते हुए शेयर किया गया ये वीडियो

    अमिताभ बच्‍चन ने अराध्‍या का बड़ा ही प्‍यारा वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी मधुर आवाज में सिया राम' भजन गाती दिखाई दे रही हैं। पिंक कलर की सुंदर सी ड्रेस में अराध्‍या बहुत प्‍यारी लग रही हैं। आराध्या के इस वीडियो को बच्चन के फैन क्लब ने भी शेयर किया है।

    पोती अराध्‍या ने अपने दादा अमिताभ को ऐसे किया था बर्थ विश

    अराध्‍या के दादा अमिताभ बच्‍चन का बर्थडे 11 अक्टूबर को होता है अभी पिछले महीने ही उन्‍होंने अपना 78 वां बर्थ मनाया। उनके बर्थडे पर उनकी बहू ऐश्‍वर्या ने एक फोटो शेयर की थी जो आराध्या और अमिताीा बच्‍चन की थी। इसमें अमिताभ बच्चन आराध्या को प्यार से गले लगाते हुई दिखाई दे रहे हैं. दोनों ही तस्वीरों के लिए पोज दे रहे हैं. आराध्या ने इस पोस्ट में अपने दादाजी के लिए एक नोट भी जोड़ा, जिसमें लिखा था, "लव यू ऑलवेज दादाजी। बर्थडे मुबारक हो मेरे प्यारे दादाजी।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+