दिलीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ बच्चन, देखें वायरल वीडियो
मुंबई, 7 जुलाई। हिंदी जगत के मशहूर कलाकार दिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 को निधन हो गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार को मुंबई कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड के बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से लेकर शाहरुख खान, अनिल कपूर समेत अन्य दिग्गज कलाकार उनको अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे। वहीं जबकि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे के साथ कब्रिस्तान पहुंच कर अपने सीनियर दिलीप कुमार का नम आंखों से विदाई दी।

अमिताभ बच्चन के पहुंचते ही फैंस ने घेरा
बुधवार की शाम दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ सांताक्रूज मुंबई में स्थित जुहू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कब्रिस्तान में दिलीप कुमार को जब अमिताभ बच्चन विदाई देने पहुंचे तो वहां जमा हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें कार से उतरते ही घेर लिया। पुलिस प्रोटक्शन होने के बावजूद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बड़ी मुश्किल से कार से उतर कर कब्रिस्तान के अंदर जाने में कामयाब हो सके।

वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप कब्रिस्तान के बाहर का नजारा देख सकते हैं कि कैसे अमिताभ बच्चन को कोरोना काल में लोगों ने घेर लिया और वो मुश्किल से बचते हुए दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए गेट के अंदर जा पाए।
90 के दशक में दिलीप कुमार ने बिग बी के साथ की दी ये आखिरी फिल्म
बता दें दिलीप कुमार ने 50 से लेकर 90 के दशक तक फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में सबसे आखिरी फिल्म शक्ति जिसके लिए दिलीप कुमार को सम्मानित किया गया था उस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने उनके साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन दिलीप कुमार के जबरदस्त फैन रहे। करियर के शुरूआती दौर में अमिताभ बच्चन ने एक बार दिलीप कुमार का आटोग्राफ लेने के लिए आधे घंटे तक इंतजार किया था।












Click it and Unblock the Notifications