कोरोना फंड इकट्ठा करने पर बोले अमिताभ- मुझे तो शर्म आती है, बताया खुद से दिए हैं कितने करोड़
कोरोना फंड इकट्ठा करने पर बोले अमिताभ बच्चन- मुझे पैसे मांगने में आती है शर्म, बताया खुद से दिए हैं कितने करोड़
मुंबई, 17 मई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तमाम सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और आम लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई फिल्म स्टार भी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाओं को जुटाने में मदद कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटी कोरोना मरीजों की मदद के लिए फंड भी इक्ट्ठा कर रहे हैं। इस बीच लगातार सोशल मीडिया पर ये सवाल भी उठा है कि फिल्म इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन जैसे बड़े चेहरे इस सबमें बहुत सक्रिय नहीं है। इन सबकों लेकर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मैं दूसरों से पैसा मांगने में शर्म महसूस करता हूं इसलिए फंड इकट्ठा ना करके अपने स्तर पर मदद कर रहा हूं।

अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉग
अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा है। अपने ब्लॅाग मे अमिताभ बच्चन में फंडरेजिंग पर लिखा है कि फंडरेजिंग का काबिले तारीफ है। कई लोग फंडरेजिंग की शुरुआत करते हैं मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मैं खुद इसे शुरू नहीं कर सकता हूं। क्योंकि मुझे पैसे मांगना शर्मिंदगी का काम लगता है। मैं अपने स्तर पर मदद करने की कोशिश कर रहा हूं और मैंने अकेले ही 25 करोड़ रूपए दान किए हैं।

इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मेरी तारीफ की जाए
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, मैं आज जो बात कर रहा हूं, वो इसलिए नहीं कि मेरी तारीफ की जाए। इसका मकसद सभी को ये यकीन दिलाना है कि वास्तव में मदद की जा रही है और वो केवल कोरे वादे नहीं नहीं कर रहे हैं। अपने सीमित संसाधनों से मैं जहां से जो भी दे सकता हूं वो दे देता हूं। कभी-कभी मैं अकेले जितने पैसे दान करता हूं वो फंडरेजर के अमाउंट से मैच करते हैं। मैंने मांगा नहीं दिया है।

मैंने कभी किसी से योगदान को नहीं कहा
अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा कि उन्होंने कई पब्लिक सेवा एड में काम किया है लेकिन कभी भी सीधे तौर पर किसी तरह का योगदान देने के लिए खुद नहीं बोला है। अगर मुझसे जाने अनजाने में ऐसा कुछ हो गया हो तो मैं माफी मांगता हूं। बता दें कि बीते कई दशकों से अमिताभ बच्चन फिल्म एक्टिंग में एक अहम नाम हैं। टीवी पर भी वो शो करते हैं। जल्दी ही अमिताभ बच्चन चेहरे और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications