फिल्म गुडबाय में अमिताभ बच्चन का लुक हुआ लीक, रश्मिका मंदाना के साथ आए नजर

मुंबई, 13 जुलाई। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी फिल्म गुडबाय की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अमिताभ के लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई है जिसमे देखा जा सकता है कि अमिताभ बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नीना गुप्ता, रश्मिका भी हैं। फिल्म के सेट पर शूटिंग की तस्वीर को रश्मिका के फैन पेज से शेयर किया गया है।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan का 'Good Bye' से लुक हुआ लीक, Rashmika Mandana भी आई नजर | वनइंडिया हिंदी

     फिल्म में अलग अंदाज में आएंगे बिग बी नजर

    फिल्म में अलग अंदाज में आएंगे बिग बी नजर

    तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन गुलाबी रंग की शर्ट पर काली रंग की हाफ जैकेट पहने हैं। जबकि रश्मिका इसमे ग्रे रंग का टॉप पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में एक व्यक्ति और भी है जिसे देखा जा सकता है कि वह अमिताभ बच्चन को कुछ दिखा रहा है। बता दें कि फिल्म गुडबाय को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस इंटरटेनमेंट भी जुड़ा है।

    अमिताभ ने भी साझा की थी तस्वीर

    अमिताभ ने भी साझा की थी तस्वीर

    अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे हैं। यह तस्वीर पिछले महीने अमिताभ बच्चन ने शेयर की थी। उन्होंने सेल्फी शेयर की थी जिसमे वह मास्क पहने हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा सुबह 7 बजे काम के लिए जाते हुए, शूटिंग का पहला दिन। हर दिन के साथ चीजें इस लॉकडाउन में बेहतर होंगी। इसके अलावा नीना गुप्ता ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमे देखा जा सकता है कि वह अपनी वैनिटी वैन में जा रही है, तस्वीर शेयर करके उन्होंने लिखा शूटिंग पर वापस।

     ब्रम्हास्त्र में आएंगे नजर

    ब्रम्हास्त्र में आएंगे नजर

    बता दें कि गुडबाय के अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म चेहरे में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह झुंड फिल्म में भी नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी की पहली साइ-फाइ फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आएंगे इस फिल्म में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट भी होंगी। माना जा रहा है कि फिल्म की आखिरी शेड्यूल बुडापेस्ट में है, जहां फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। शूटिंग अगस्त माह में शुरू हो सकती है और बताया जा रहा है कि पूरे क्रू को वैक्सीन लगवाने के बाद ही शूटिंग होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+