अमिताभ बच्चन का ऐसा फैन जिसने 21 साल में बिग बी की 7000 से अधिक तस्वीरें की इकट्ठा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन का स्टारडम उनकी एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों से सातवें आसमान पर चला गया था। देश और दुनिया में अमिताभ बच्चन को चाहने वाले लाखों फैंस हैं जो एक बार अपने सुपरस्टार से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन गुजरात के सूरत में रहने वाले अमिताभ बच्चन के एक फैंस ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि अमिताभ बच्चन उनसे 10 बार मिल चुके हैं।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan Birthday: इस फैन ने इकट्ठा की बिग बी के 7000 से ज्यादा तस्वीरें | वनइंडिया हिंदी
    1999 से इकट्ठा कर रहे तस्वीरें

    1999 से इकट्ठा कर रहे तस्वीरें

    गुजरात के सूरत में रहने वाले दिव्येश पिछले कई वर्षों से अमिताभ बच्चन की तस्वीरों का संकलन कर रहे हैं। दिव्येश बताते हैं कि वह वर्ष 1999 से अमिताभ बच्चन की अलग-अलग तस्वीरों का संकलन कर रहे हैं। अभी तक वह अमिताभ बच्चन की 7000 से अधिक फोटो को इकट्ठा कर चुके हैं। दिव्येश के इस जुनून और अपने स्टार को लेकर दीवानगी का ही आलम है कि अमिताभ बच्चन दिव्येश से अबतक 10 बार मिल चुके हैं। दिव्येश बताते हैं कि वह हर वर्ष अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर 11 पौधे लगाते हैं।

    हर दौर की तस्वीर

    हर दौर की तस्वीर

    दिव्येश के पास अमिताभ बच्चन के छोटे से लेकर तकरीबन हर पड़ाव की तस्वीर मौजूद है। उनके पास अमिताभ बच्चन की तकरीबन हर फिल्म की एक तस्वीर मौजूद है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन की बचपन की भी तस्वीर दिव्येश के पास है। परिवार के अलग अलग सदस्यों पत्नी जया बच्चन, अभिषेक बच्चन सहित सभी के साथ की तस्वीरों का संकलन दिव्येश के पास है। अमिताभ से मुलाकात की भी एक तस्वीर दिव्येश के पा है, जिसे उन्होंने साझा किया है।

    सबसे अधिक फिल्मफेयर का रिकॉर्ड

    सबसे अधिक फिल्मफेयर का रिकॉर्ड

    बता दें कि अमिताभ बच्चन आज 78 वर्ष के हो गए हैं। पिछले 48 वर्षों से वह बड़े पर्दे पर काम कर रहे हैं। आज भी वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और फिल्मों व टीवी पर सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अमिताभ को 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बारह फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण भी मिल चुका है, वो दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भी किए जा चुके हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।

    इसे भी पढ़ें- Happy Birthday Big B: 12 घंटे काम करने वाले अमिताभ बच्चन ने चाहने वालों को खास अंदाज में बोला-Thank You

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+