धूम-धाम से जन्मदिन नहीं मनाएंगे अमिताभ, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन है लेकिन उम्र को महज एक नंबर साबित करने वाले सिने जगत का ये महान कलाकार आज अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने जा रहा है, वजह अमिताभ ने खुद ही बयां की है। अपने प्रशंसकों से अपने अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के लिए विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हुए बिग बी ने कहा कि जन्मदिन का दिन कोई खास नहीं होता है।

'अमिताभ को केक काटने में कोई दिलचस्पी नहीं रही'

'अमिताभ को केक काटने में कोई दिलचस्पी नहीं रही'

इसमें जश्न मनाने जैसा क्या है, यह भी एक सामान्य दिन की तरह है, मैं आभारी हूं आप सभी के प्यार और इज्जत का, मैं अभी भी काम कर रहा हूं और मेरा शरीर मेरी आत्मा के साथ तालमेल बिठाए रखने में सक्षम है, अमिताभ ने कहा कि अब बर्थडे केक काटने में मुझे कोई दिलचस्पी रही नहीं है, अब केक और मिठाई की जगह सूखे मेवों की प्लेट ने ले ली है।

बच्चन को याद आए बाबूजी

बच्चन को याद आए बाबूजी

बिग बी ने अपने पुराने दिन याद करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन पर मेरे बाबूजी मेरे लिए एक कविता जरूर लिखते थे और वो ही मेरा बेस्ट गिफ्ट होता था, मुझसे ज्यादा मेरी मां उस कविता के लिए उत्साहित रहती थी, वो सब बहुत याद आता है लेकिन मुझे पता है कि मां-बाबूजी मेरे साथ अभी नहीं है लेकिन जहां भी हैं उनका स्नेह और आशीष हमेशा मेरे साथ बना हुआ है, ये मुझे पता है।

सदी के महानायक हैं अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक हैं अमिताभ बच्चन

पिछले 47 सालों से हिंदी सिनेमा के कैनवस पर चमक रहे 'द ग्रेट' अमिताभ बच्चन किसी युग से कम नहीं। पूरा राष्ट्र आज उन्हें बधाईयां देने में जुटा हुआ है। 77 साल के अमिताभ के व्यक्तित्व में जीवन के वो सारे रंग हैं, जिन्हें पाने के लिए इंसान को सदियां लग जाती हैं। अमिताभ की चमक केवल देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी फैली हुई है, हाल ही में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है। अमिताभ ने ये साबित किया है कि सच्ची लगन, मेहनत और खुद पर भरोसा हो तो इंसान हर मंजिल पा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+