'अतुल्य भारत' के ब्रांड एम्बेसडर नहीं होंगे अमिताभ, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। खबर है कि हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अब भारत सरकार 'अतुल्य भारत' का ब्रांड एम्बेसडर नहीं बनाएगी क्योंकि अमिताभ का नाम पनामा पेपर लीक में आया है, जिसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया है।
आपको बता दें कि आमिर खान को हटाकर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात हुई थी लेकिन अब अमिताभ बच्चन की जगह केवल प्रियंका चोपड़ा ही अतुल्य भारत का प्रचार करेंगी। अमिताभ पर फैसला फाइनेंस कमेटी की जांच के बाद होगा।
प्रियंका चोपड़ा ही अतुल्य भारत का प्रचार करेंगी
हालांकि अमिताभ बच्चन पेपर लीक मामले में अपनी सफाई दे चुके हैं और कहा है कि उन्होंने कोई टैक्स चोरी नहीं की है, मुझे खुशी है कि मामले की जांच की जा रही है क्योंकि मैं भी जानना चाहता हूं कि मेरा नाम इस लिस्ट में कैसे आया?
पनामा पेपर्स लीक में अमिताभ को चार कंपनियों का डायरेक्टर बताया
आपको बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक पनामा पेपर्स लीक में अमिताभ को चार ऐसी कंपनियों का डायरेक्टर बताया गया है, जिसमें से तीन तीन बहामास में थीं, जबकि एक वर्जिन आइलैंड में थी। इनकी कीमत करोड़ों में थी लेकिन इनका इ्स्तेमाल करोड़ों के टैक्स बचाने में किया गया था। इस खुलासे में कई सेलिब्रेटी हैं।













Click it and Unblock the Notifications