हमे देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता: अमित शाह

गुजरात के गांधीनगर में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 1857 से 1947 तक जिस तरह से 90 साल तक युवा पीढ़ि ने आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया और देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त किया। उसी तरह सेभारत की युवा पीढ़ि ने पिछले 75 साल में भारत को महान बनाने का काम किया है।

13 अगस्त से 15 अगस्त अपने घर पर तिरंगा लगाइए, अपने घर से सेल्फी अपलोड कीजिए, यह समग्र देश को महान बनाने के अभियान में परिवर्तित हो जाएगा। शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को चरम सीमा पर ले जाएगा।

Amit shah

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष को एक बहुत अच्छे भाव के साथ देश की जनता के सामने रखा है। 1857 से लेकर 1947 तक का 90 साल का हमारा आजादी का संघर्ष, जिसके परिणामस्वरूप लोकतंत्र की जननी हमारा देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा देश बनकर दुनिया में अपना रास्ता बना रहा है।

मैं कहना चाहता हूं कि हमे आजादी मिली ईइसके पीछे लाखों करोड़ों लोगों ने 90 साल तक अविरत संघर्ष किया, पूरा जीवन बलिदान किया, कई लोग युद्ध के मैदान में हंसते-हंसते तोप के गोले के सामने रहकर अपने जान दे दी।

भगत सिंह जैसे वीर शहीद, हंसते-हंसते इंकलाब का नारा लगाते हुए फांसी के मंच पर चढ़ गए। खुदीराम भी फांसी के मंच पर चढ़ गए और कहा कि मैं फिर से आऊंगा और आपके सामने फिर से लड़ूंगा।

हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान दिया है, उसने हमारी पीढ़ि के लिए एक संस्कार, देश के लिए जीवन जीने का संस्कार दिया है। आजादी के 75 साल पर हम देश के लिए मर तो नहीं सकते हैं, देश आजाद है। लेकिन देश के लिए जीने से हमे कोई रोक नहीं सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति का ज्वार खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+