मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा के बाद प्रदेश का दौरा करेंगे अमित शाह

मणिपुर में जिस तरह से फिर से हिंसा भड़की है उसके बाद अमित शाह ने प्रदेश का दौरा करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की ओर से मणिपुर हिंसा भड़कने के बाद यह पहला बड़ा हस्तक्षेप है।

amit shah

मणिपुर में जिस तरह से फिर से हिंसा भड़की है उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह अगले हफ्ते यहां का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान वह तमाम पक्षों के साथ मुलाकात करेंगे। मणिपुर में हिंसा के बाद पहली बार केंद्र सरकार की ओर से इतना बड़ा हस्तक्षेप हो रहा है।

गौर करने वाली बात है कि मणिपुर में इस महीने की शुरुआत में भड़की हिंसा में 74 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 हजार लोग बेघर हो गए थे। बुधवार को यहां एक बार फिर से हिंसा भड़क गई, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्रदेश सरकार के मंत्री के घर पर उपद्रवियों ने धावा बोल दिया।

असम में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अलग-अलग ग्रुप से चर्चा की शांति स्थापित कर सकती है। शाह ने कहा कि मैं जल्द ही मणिपुर जाऊंगा और वहां तीन दिन तक रहूंगा। लेकिन इससे पहले दोनों गुटों को भरोसा रखना होगा, संदेह को खत्म करना होगा, प्रदेश में शांति को स्थापित करना होगा।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जो गुरुवार को इंफाल पहुंचे हैं, उन्होंने बताया कि अमित शाह 29 मई को मणिपुर आएंगे और 1 जून तक यहां रहेंगे। इस दौरान वह स्थिति का जायजा लेंगे।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जो भी इस हिंसा में पीड़िता है उसके साथ न्याय हो। लेकिन लोगों को शांति स्थापित करने के लिए बातचीत करनी होगी। पिछले 6 साल में प्रदेश में कोई बंद नहीं हुआ, लोगों को फिर से शांति बहाली के लिए काम करना होगा।

शाह ने कहा कि चर्चा के साथ ही शांति हो सकती है। मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के बाद केंद्र की ओर से पहला बड़ा हस्तक्षेप है। बता दें कि मणिपुर के चूरचांदपुर में कूकी आदिवासियों ने आरक्षण को लेकर आंदोलन की शुरुआत की थी। जिस तरह से मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में लाने का फैसला कोर्ट ने दिया था, उसके बाद यहां हिंसा भड़क गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+