दिल्ली में अमित शाह का मेगा रोड शो आज, दो रैलियों को भी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। इसी कड़ी में आज गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अमित शाह एक विशाल रोड शो भी करेंगे, माना जा रहा है कि अमित शाह के इस रोड में भारी भीड़ जुट सकती है। शाह की रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इस बार दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कांग्रेस के लिए इस बार अपने अस्तित्व को बचाए रखने की लड़ाई है।

amit shah

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की गई है उसमे पीएम मोदी और अमित शाह शीर्ष पर हैं। लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कुल 40 नाम हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 21 जनवरी को नामांकन खत्म हो गए हैं, ऐसे में अब सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रटारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल, मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद हेमा मालिनी, सनी देओल, रवि किशन, गौतम गंभीर, हंसराज हंस और भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के नाम हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिन पर चुनाव हो रहा है। सभी सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी को वोट पड़ेंगे। इसके बाद 11 फरवरी को मतगणना होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन 21 जनवरी तक किए जा चुके हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। 70 में से 67 सीटें उस चुनाव में आप ने जीती थी। भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। अन्य कोई पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी थी। इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच ही माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+