अमित शाह का दावा- तमिलनाडु में एनडीए 35 सीट से ज्यादा जीतेगा
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन होने के बाद एनडीए को 35 से ज्यादा लोकसभा सीट मिलने का महात्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं। अन्नाद्रमुक ने साल 2014 के चुनाव में 37 सीटें अपने दम पर हासिल की थी। बीजेपी ने यहां अन्ना द्रमुक और पीएमके साथ गठबंधन किया है। अमित शाह ने तमिलनाडु के रामनाथपुरम में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले चुनाव में हम(एनडीए) 35 सीटों से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

एआईएडीएमके से गठबंधन के बाद भाजपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें से 4 सीटें तमिलनाडु और पद्दुचेरी की एक सीट पर चुनाव लडे़गी। वहीं गठबंधन की सीनियर पार्टी एआईएडीएमके 28 सीटों पर लड़ेगी। गठबंधन की तीसरी पार्टी पीएमके सात लोकसभा सीटों पर लड़ेगी। अमित शाह ने शक्ति प्रमुख सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो सभी 40 सीटों पर काम करे। हम सिर्फ 5 सीटों पर नहीं लड़ रहे है। हम सभी 40 सीटों पर लड़ रहे हैं। चाहे पीएमके और एआईएडीएमके के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वो सभी नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए लड़ रहे हैं।
अमित शाह ने तमिलनाडु में कांग्रेस- द्रमुक गठबंधन पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के मामले में बराबर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के हर कोने में विकास करना चाहते हैं। भाजपा और एनडीए शासन के मामले में समान है। गौरतलब है कि डीएमके और काग्रेस ने भी इसी हफ्ते तमिलनाडु और पड़ोसी राज्य पद्दुचेरी में गठबंधन का ऐलान किया है। कांग्रेस पद्दुचेरी को मिलाकर 10 लोकसभा सीट में लड़ेगी। अभी ये साफ है नहीं है कि डीएमके कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी सीपीआई,सीपीएम और एमडीएमके के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि उसे 25 से 28 सीटों पर लड़ने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications