'तुष्टिकरण और वोट बैंक के लालच में कांग्रेस CAA का विरोध करती रही', अमित शाह ने साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण हमेशा कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय संविधान निर्माताओं ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान छोड़ने वाले शरणार्थियों से वादा किया था कि भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।

सिकंदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने कहा था कि हम सीएए लाएंगे। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती रही। आजादी के समय हमारे संविधान निर्माताओं ने वादा किया था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले शरणार्थियों और पाकिस्तान से जो लोग वहां जुल्म सहकर यहां आ रहे हैं, उन्हें हम नागरिकता देंगे।

amit shah

उन्होंने कहा कि हालांकि, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस इसका विरोध करती थी। हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, सिखों और अन्य लोगों को नागरिकता देकर नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित किया है।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले सोमवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया। इस अधिनियम का उद्देश्य सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों जिनमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई शामिल हैं, को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है। यह बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चले गए और 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए।

वोट बैंक' के लालच में कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का भी बहिष्कार किया
अमित शाह ने आगे कहा कि कुछ वर्गों के वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह का भी बहिष्कार किया। हमारे घोषणापत्र के पहले पन्ने पर क्या था? हम अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे। 500 वर्षों से, देश भर के भक्त चाहते थे कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर हो और रामलला को उचित सम्मान के साथ 'विराजमान' मिले। कांग्रेस पार्टी ने कहा जहां तक राम मंदिर का सवाल है, तो 70 साल तक 'अटकाना, भटकाना, लटकना' में लगे रहे। 'वोट बैंक' के लालच में कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी बहिष्कार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+