अमित शाह ने ली प्रिंयका गांधी से टक्‍कर कहा न्‍यायिक आयोग मामले की जांच कर रहा है

amit shah
वाराणसी। भारतीय जनपा पार्टी के नेता और उत्‍तर प्रदेश के चुनावी प्रभारी अमित शाह ने प्रियंका गांधी समेत समूचे कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों को एक ओर से खारिज कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि 'मुझे ऐसा लगता है कि स्‍नूपगेट मामले की जांच न्‍यायिक आयोग जांच कर रहा है और हम सभी को उसकी अंतिम रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए।'

स्‍नूपगेट मामले में नरेंद्र मोदी पर प्रियंका गांधी की ओर से लगातार हो रहे हमले को अमित शाह ने पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि एक न्यायिक आयोग मामले की जांच कर रही है लोगों को रिपोर्ट के लिए इंतजार करना चाहिए। साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस की उस मांग को भी खारिज कर दिया जिसमें उनकी ओर से इस मामले की विस्तृत जांच कराए जाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि जब एक न्यायिक आयोग मामले की जांच कर रहा रहा है तो इस मामले की नए सिरे से जांच की कोई आवश्यकता नहीं है।

शाह ने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है कि प्रियंका गांधी क्या कह रही है। मामले की जांच चल रही है रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने इस मसले को उठाया था। प्रियंका ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब आप महिलाओं की सशक्तिकरण की बात करते हैं तो बंद कमरे में महिलाओं के फोन क्यों सुनते हैं? प्रियंका ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की हरकत करने वाले राजनीतिज्ञों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+