अमित शाह ने का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दिन में चुनाव जीतने के सपने देख रहे हैं

नई दिल्ली। राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती दिखाई दे रही है। इसी प्रकार एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को राजस्थान में सरकार बनाने का सपना आता है।

Amit Shah in Phalodi, Rajasthan attacks rahul gandhi over his claim of winning election

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद चुनावी इतिहास देख लें राहुल गांधी, इनकी पार्टी को भारत के नक्शे पर दूरबीन लेकर ढूंढ़ना पड़े ऐसी स्थिति हो गई है। उन्होंने कहा कि जब वे मंगलौर से लौट रहे थे, तब टीवी पर देखा कि राहुल गांधी कह रहे थे कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी। सपने देखने की आजादी सबको है लेकिन क्या कोई दिन में सपने देखता है?

शाह ने कहा, 'राहुल गांधी हमसे पूछते हैं कि हमने राजस्थान के लिए क्या किया, आप हमारा हिसाब मांगते हैं लेकिन आप फलौदी और लोहावट की जनता को हिसाब दीजिये कि आपकी चार-चार पीढ़ियों ने पिछले 60 साल में यहां क्या किया?' राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ राहुल बाबा के नेतृत्व में ना नेता है, ना नीति है, ना सिद्धांत है, सत्ता का उपभोग करने वालों की टोली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+