रामायण का जिक्र करते हुए अमित शाह कर बैठे ये बड़ी गलती, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली, 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को पहले गृह मंत्री दो दिवसीय पूर्वांचल के दौरे पर है। शाह शनिवार को वाराणसी में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने रामायण का जिक्र करते हुए एक बड़ी गलती कर दी। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को तृणमूल कांग्रेस के नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। जिसके बाद शाह को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

अमित शाह ने रामायण का जिक्र करते हुए बोली ये बात
अमित शाह ने कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा
जब रावण मृत्यु शैय्या पर लेटा हुआ था तब भगवान राम ने भरत से कहा कि तुम जाकर उससे सुशासन के गुण सीख कर आओ क्योंकि रावण ने पृथ्वी पर सोने की लंका बनाई और लोगों को अपने राज्य में खुशहाल रखा। उसके मरने के बाद वो विद्या लुप्त हो जाएगी इसलिए जाकर सीख कर आओ। जिसके बाद उन्होंने भरत को सुशासन सिखाया।

जानें अमित शाह से क्या हो गई भूल
दरअसल, भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराने के बाद ये बात भरत नहीं अपने छोटे भाई लक्ष्मण से कही थी लेकिन अमित शाह ने लक्ष्मण की जगह भरत का नाम लेकर बड़ी चूक कर दी।
अमित शाह को लोग कर रहे ट्रोल
अमित शाह के इस भाषण का वीडियो देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आश्चर्य तो ये है कि वहां बैठे अंधभक्त नमूने तालियां बजाकर आनंदित हो रहे हैं!! गजब.....। एक यूजर ने लिखा लम्बी फेंके हैं पहली गलती रावण ने नहीं बनाया सोने की लंका दूसरी लक्षमण को भेजे थे राम जी भरत को नहीं












Click it and Unblock the Notifications