कोलकाता: रोड शो में हंगामे के बाद अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता: रोड शो में हंगामे के बाद अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के आखिर चरण के लिए चुनाव प्रचार करने करने कोलकाता पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भारी हंगामा और आगजनी की घटना घटी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता में मंगलवार को हुए रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। अमित शाह के काफिले के कॉलेज स्ट्रीट और स्वामी विवेकानंद के निवास के लिए उत्तरी कोलकाता में बिधान सारणी से गुजरते वक्त पथराव किया गया। आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।

Amit Shah: I condemn the violence that Mamata Banerjees party is doing.

रोड शो खत्म करने के बाद अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया और कहा कि जिस तरह का उत्साह कोलकाता में देखने को मिला उसके तृणमूल कांग्रेस घबरा गई है। अमित शाह ने कहा कि कोलकाता रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखकर टीएमसी घबरा गई। TMC के कार्यकर्ताओं ने लोगों की भीड़ देखकर घबरा गई और जानबूझ कर रोड शो को खराब करने के लिए हंगामा किया।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी ने जो किया वो आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता उन्हें जवाब देगी। अमित शाह ने कहा कि इस हिंसा का जवाब बंगाल की जनता वोट के जरिए देगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से टीएमसी की सरकार को उखाड़कर फेंकना जरूरी है, तभी राज्य से हिंसा खत्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+