'आपके लिए बुरी खबर है..': केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर और क्या बोले अमित शाह?

Lok Sabha Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत को लेकर बहुत बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि देश में बहुत सारे लोगों को लगता है कि उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर इंडिया ब्लॉक को घेरा है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा है कि 2029 तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे और उसके आगे भी उनका नेतृत्व रहेगा, जो केजरीवाल के लिए बुरी खबर है। अमित शाह चुनाव प्रचार के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में हैं और वहां उन्होंने टीएमसी से लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं और उनके बयानों पर जोरदार हमला किया है।

amit-shah

'पीओके छोड़ दें?...कभी नहीं....'
शाह ने कहा फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कांफ्रेंस के नेता) और कांग्रेस के नेता कहते हैं, ''पाकिस्तान के पास एटम बम है, उसका सम्मान करो, पीओके मत मांगो'....क्या 130 करोड़ की आबादी वाली परमाणु शक्ति भारत किसी से डरकर अपना अधिकार छोड़ देगा? राहुल बाबा को देश को बताना चाहिए कि उनके गठबंधन के नेता क्या कह रहे हैं, पाकिस्तान का सम्मान करो? पीओके छोड़ दें?...कभी नहीं.... '

ईद मनाने में तो आपको कोई दिक्कत नहीं- इंडिया ब्लॉक पर शाह का हमला
उन्होंने इंडिया ब्लॉक पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार को लेकर कहा, 'मेरा स्पष्ट आरोप है कि उन्होंने अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक के डर से यह किया.....ईद पर आपको खर्च करने, मुस्लिम भाइयों के साथ ईद मनाने में तो कोई दिक्कत नहीं है, जबकि आप मुसलमान हैं भी नहीं, लेकिन हिंदू होते हुए भी आप राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए, क्योंकि आपका मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा...यह किस तरह की राजनीति है?'

बंगाल में 24 से 30 सीटें जीतेगी भाजपा- अमित शाह
गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को 24 से 30 सीटें मिलने का दावा किया है। उनके मुताबिक, 'पश्चिम बंगाल में हम 24 से 30 सीटें जीत रहे हैं।' वहीं उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी जोरदार हमला किया है।

'संदेशखाली पर ममता को शर्म आनी चाहिए'
उनके मुताबिक ममता ने एक 'मोडस ऑपरेंडी' विकसित कर ली है। वे बोले, 'पहले उत्पीड़न करती हैं, जब लोग इसके बार में बोलना शुरू करते हैं, तो इसे दबाने के लिए फिर से और उत्पीड़न करती हैं। संदेशखाली इसका एक क्लासिक उदाहरण है। एक महिला मुख्यमंत्री की नाक के नीचे, धर्म के हिसाब से महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता है....वह चुप हैं? हाई कोर्ट को दखल देना पड़ा, फिर भी कोई जांच (पुलिस ने) नहीं और केस सीबीआई को देना पड़ा...उन्हें शर्म आनी चाहिए।'

'लोग मानते हैं कि स्पेशल ट्रीटमेंट दी गई है'
वहीं दिल्ली शराब नीति घोटाले में चुनाव प्रचार के लिए तिहाड़ जेल से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत दिए जाने पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह रुटीन जजमेंट नहीं है। इस देश में बहुत से लोग मानते हैं कि स्पेशल ट्रीटमेंट दी गई है।'

अरविंद केजरीवाल मेरे पास आपके लिए बुरी खबर है-अमित शाह
वहीं अरविंद केजरीवाल की ओर से उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाने के आरोपों पर शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी 2029 तक रहेंगे और अरविंद केजरीवाल मेरे पास आपके लिए बुरी खबर है...2029 के बाद भी मोदी हमारा नेतृत्व करेंगे।'(इनपुट-एएनआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+