जबरन धर्म परिवर्तन और घरवापसी के खिलाफ है भाजपा-अमित शाह
धर्मांतरण और घर वापसी पर हर तरफ से घिरी भाजपा और केंद्र सरकार के लिए संसद में गतिरोध जारी है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ किया है कि भाजपा जबरन धर्मांतरण और घरवापसी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण गलत है।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा देश में एक ही ऐसी पार्टी है जो जबरन धर्मांतरण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर तथाकथित सेक्युलर पार्टियां इसके खिलाफ हैं तो इसके विरोध में सरकार के साथ क्यों नहीं आती और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने में अपना समर्थन क्यूं नहीं देती।
अमित शाह ने कहा कि हिंदू महासभा से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। हिंदू महासभा एक स्वतंत्र संस्थान है जिसका भाजपा से कोई भी लेना-देना नहीं है। वहीं घरवापसी के मामले में उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है और इसका फैसला कोर्ट में करेगी कि यह कोर्ट के उपर है कि यह फैसला सुनाये कि घरवापसी है या जबरन धर्मांतरण है।












Click it and Unblock the Notifications