केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को असम CM हिमंत बिस्वा ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की PM मोदी के साथ की ये फोटो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र ने शुभकामनाएं दी और उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने उनके लंबी उम्र और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सरमा ने नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और कहा कि अमित शाह पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के उदय में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

amit shah

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दशकों से न्यू इंडिया के प्रमुख वास्तुकार नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़े रहने के अलावा अमित शाह ने भाजपा के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वह गृहमंत्री के रूप में भारत की आंतरिक सुरक्षा को अलग ऊचाइयों पर ले जा रहे हैं।

गृहमंत्री के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया यह ट्वीट
गृह मंत्री के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हम कामना करते हैं कि वह हमारे देश की लंबे समय तक सेवा करें और स्वास्थ्य रहें।

इन नेताओं ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
अमित शाह के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव सहित कई अन्य मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने बधाई दी। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने नई दिल्ली में इंटरपोल की 90वीं महासभा के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि सबसे पहले सभी देशों को आतंकवाद और आतंकवादी की परिभाषा पर सहमत होना चाहिए। सभी देशों के सहयोग से ही आतंकवाद की लड़ाई में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- 'आतंकवाद से निपटने के लिए इंटरपोल को मिलकर काम करना चाहिए', गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में और क्या-क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+