Mumbai Local Train: मुंबई में इस वीकेंड रहेगा मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ये ट्रेन शेड्यूल
Mumbai Local Train: मायानगरी मुंबई के लोगों के लिए लोकल ट्रेनों का सफर इस वीकेंड थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। मेंनटेनेंस वर्क के चलते इंडियन रेलवे ने मेगा ब्लाॅक का ऐलान किया है। ट्रैक, सिग्नल सिस्टम और ओव्हर हेड वायर की मरम्मत के कारण ये ब्लॉक रहेगा। इसलिए यात्रियों को अपना सफर प्लान कर घर से निकलना चाहिए।
शनिवार और रविवार को होने वाले इस मेगा ब्लॉक के कारण कई रूट्स पर लोकल ट्रेनें पूरी तरह से थमी रहेंगी। सेंट्रल रेलवे के साथ-साथ हार्बर और वेस्टर्न लाइन के यात्रियों को भी इस बदलाव का सीधा सामना करना पड़ेगा।

शीव उड्डाणपुल और मेन लाइन पर कब रहेगामेगा ब्लॉक?
शीव के पास बन रहे नए उड्डाणपुल यानी फ्लाइओवर के काम के लिए रेलवे ने शनिवार को मिडनाइट 12:10 बजे से लेकर सुबह 4:10 बजे तक का ब्लॉक तय किया है। इस दौरान सीएसएमटी से लेकर कुर्ला स्टेशन के बीच की लोकल ट्रेन सर्विस पूरी तरह बंद रहने वाली है।
भायखला से लेकर विद्याविहार स्टेशन के बीच कब रहेगा मेगा ब्लॉक?
इसके अलावा, सेंट्रल रेलवे की फास्ट ट्रैक पर भायखला से लेकर विद्याविहार स्टेशन के बीच शनिवार की आधी रात 12:45 बजे से तड़के 3:45 बजे तक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर ब्लॉक लिया जाएगा। इस 3 घंटे की अवधि में ट्रेनों की सेवाएं पूरी तरह रोकी जाएंगी।
फास्ट लाइनों पर ब्लॉक के दौरान रेलवे का तकनीकी अमला ओव्हर हेड वायर की मरम्मत, ट्रैक फिटिंग और सिग्नल सिस्टम की जांच का जरूरी काम निपटाएगा। देर रात सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे शेड्यूल देखकर ही बाहर की ओर कदम बढ़ाएं।
लोकल रेलवे नेटवर्क सही तरीके से चलता रहे इसके लिए मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। आधी रात के इस सन्नाटे में काम पूरा करने से दिन के समय यात्रियों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और यात्रा काफी सुरक्षित हो सकेगी।
हार्बर और वेस्टर्न लाइन के रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
संडे को हार्बर लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों पर भी भारी असर पड़ने वाला है। सीएसएमटी से चूनाभट्टी और बांद्रा स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में सुबह 11:10 बजे से लेकर शाम 4:40 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक के चलते कुल पांच घंटे ट्रेनें बंद रहेंगी।
इस रूट की डाउन हार्बर लोकल सर्विस ठप रहेंगी
इसी के साथ सीएसएमटी से सुबह 11:16 बजे से शाम 4:47 बजे तक वाशी, बेलापुर और पनवेल की ओर जाने वाली डाउन हार्बर लोकल सर्विस ठप रहेंगी। साथ ही सीएसएमटी से सुबह 10:48 से शाम 4:43 बजे तक बांद्रा और गोरेगांव जाने वाली लाइनें बंद रहेंगी।
किसी रूट की ट्रेनें रहेंगी कैंसिल?
रिटर्न जर्नी की बात करें तो पनवेल, बेलापुर और वाशी से सुबह 9:53 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक सीएसएमटी आने वाली अप हार्बर लोकल और गोरेगांव या बांद्रा से सुबह 10:45 से शाम 5:13 बजे तक आने वाली सभी सर्विस कैंसल की गई हैं।
हालांकि, हार्बर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पनवेल और कुर्ला स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। मेगा ब्लॉक के दौरान इन चुनिंदा स्टेशनों के बीच हर 20 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए स्पेशल लोकल ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
हार्बर लाइन के पास मौजूद यात्रियों को ब्लॉक के दौरान कोई बड़ा झटका न लगे, इसलिए सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उन्हें सेंट्रल लाइन और वेस्टर्न रेलवे के रूट से टिकट लेकर यात्रा करने की विशेष अनुमति भी दी गई है। यह अनुमति मिलने से यात्रियों को काफी राहत होगी, क्योंकि वे बीच रास्ते में रुकने की जगह दूसरे विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। संडे के व्यस्त समय में यह नियम काफी मददगार रहेगा।
वेस्टर्न रेलवे रूट और लोकल ट्रेनों का नया शेड्यूल
अब बात करते हैं वेस्टर्न रेलवे की, जहां बांद्रा और गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप और डाउन दोनों लाइनों पर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका समय दोपहर 12:30 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक तय किया गया है। यात्री ध्यान दें।
इस ढाई घंटे के ब्लॉक पीरियड में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बांद्रा अप और डाउन रूट, पनवेल-गोरेगांव-सीएसएमटी सर्विस और चर्चगेट से गोरेगांव जाने वाली स्लो लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बंद रखी जाने वाली हैं।
मुंबई में क्या ऑप्शन हैं मौजूद?
लोग अक्सर छुट्टी मनाने या जरूरी काम से संडे को बाहर निकलते हैं, ऐसे में वेस्टर्न रूट की ट्रेनों के बंद होने से लोगों को अन्य साधनों जैसे बेस्ट बस, ऑटो-टैक्सी या मेट्रो का इस्तेमाल भारी मात्रा में करना पड़ सकता है।
सफर करने वाले लोकल पैसेंजर्स को परेशानी से बचने के लिए रेलवे के आधिकारिक ऐप यानी 'Yatri App' या रेलवे के सोशल मीडिया पोस्ट को लगातार चेक करना चाहिए ताकि आखिरी मौके पर किसी किस्म की भागदौड़ न हो। Mumbai Metro: 90 KM के पार पहुंचा नेटवर्क, इस साल कौन-सी नई मेट्रो लाइन होंगी शुरू? चेक करें पूरा रोड मैप












Click it and Unblock the Notifications