Aamir Khan के 'भाई' ने हिंदू पत्नी का किया ऐसा दर्दनाक हाल, 45 की एक्ट्रेस ने खोला मुंह, कहा- वो मुझे पीटता था
Eva Grover: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के उस अध्याय का जिक्र किया है, जिसने उनकी जिंदगी को गहराई से प्रभावित किया था। 'करिश्मा का करिश्मा', 'कोरा कागज' और 'बिदाई' जैसे पॉपुलर शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट यानी सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ अपने पुराने रिश्ते और शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
ईवा ग्रोवर-हैदर अली खान की दर्दनाक लव स्टोरी
एक इंटरव्यू के दौरान ईवा ग्रेवर ने बताया कि कैसे एक तेज रफ्तार वाली लव स्टोरी ने उन्हें जल्दबाजी में शादी का फैसला लेने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद उन्हें एहसास हो गया था कि हकीकत उनकी उम्मीदों से बिल्कुल अलग थी।

महज 19 दिनों में लिया जिंदगी बदल देने वाला फैसला
-ईवा ग्रोवर के मुताबिक उनके और हैदर अली खान के बीच रिश्ता बहुत तेजी से आगे बढ़ा था। उन्होंने बताया कि परिवार की सलाह और आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने बेहद कम समय में शादी करने का फैसला कर लिया था। उस समय ईवा का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन प्यार में डूबी एक्ट्रेसने सभी चेतावनियों को अनदेखा कर दिया।
-आपको बता दें कि ईवा ग्रोवर हिंदू थीं लेकिन उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से प्यार किया। अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था और रिश्ते को शादी तक पहुंचा दिया। हालांकि बाद में यही फैसला उनके लिए जिंदगी का सबसे मुश्किल अनुभव साबित हुआ।
'शादी के बाद सामने आया हैदर का दूसरा चेहरा'
ईवा ग्रोवर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें महसूस होने लगा था कि जिस व्यक्ति को उन्होंने अपना जीवनसाथी चुना है, वह वैसा नहीं है जैसा उन्होंने पहले सोचा था। ईवा के अनुसार शादी के बाद ही उन्हें सबसे पहले अपने पति हैदर अली खान के बेहद गुस्सैल स्वभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बचपन से ऐसे माहौल में न रहने की वजह से वह इस तरह के गंदे बर्ताव के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और हालात पहले से ज्यादा कठिन होते चले गए।
रिश्ते में हिंसा और मानसिक दबाव ने ईवा को किया टॉर्चर
-ईवा ग्रोवर ने इंटरव्यू में ये भी स्वीकार किया कि शादी के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने किसी विशेष घटना का विस्तार से जिक्र नहीं किया लेकिन ये जरूर कहा कि रिश्ते में हिंसक व्यवहार मौजूद था। ईवा ने कहा- उन्होंने मुझे पीटा, खूब मारा। वह हिंसक थे, कुछ भी कर सकते थे।
-ईवा ने बताया कि लंबे समय तक उन्हें ये महसूस कराया जाता रहा कि हर समस्या की जड़ वही हैं। उन्हें बार-बार ये विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि वह बिल्कुल अच्छी नहीं हैं और रिश्ते को संभालने में असफल साबित हो रही हैं। लगातार मिल रहे ऐसे मानसिक दबाव ने ईवा के आत्मविश्वास पर भी गहरा असर डाला।
'प्यार की वजह से सालों तक निभाती रही रिश्ता'
-कठिन परिस्थितियों के बावजूद ईवा ग्रोवर ने काफी समय तक इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की। उनका मानना था कि शायद समय के साथ चीजें बेहतर हो जाएंगी। प्यार और उम्मीद के सहारे उन्होंने कई मुश्किल हालात को सहन किया लेकिन धीरे-धीरे उन्हें महसूस होने लगा कि परिस्थितियां बदलने के बजाय और खराब होती जा रही हैं।
-ईवा ने ये भी कहा कि उस दौर में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उतनी खुलकर बातचीत नहीं होती थी, जितनी आज होती है। इसलिए लोगों के पास न तो पर्याप्त जानकारी थी और न ही मदद मांगने के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम। ईवा खराब मेंटल हेल्थ से गुजरने लगी थीं। वह स्ट्रेस में रहने लगी थीं। रोती रहती थीं।
ससुराल वालों के लिए ईवा ने कही अच्छी बातें
अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों का जिक्र करते हुए भी ईवा ने अपने पूर्व ससुर और दिवंगत फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके ससुर और सास दोनों ही बेहद अच्छे स्वभाव के थे और उन्होंने हमेशा प्यार और सम्मान दिया था। एक्ट्रेस ने साफ किया कि शादी में आई मुश्किलों के बावजूद उनके मन में अपने एक्स ससुराल के कुछ सदस्यों के लिए आज भी सम्मान बना हुआ है।
बेटी के जन्म के बाद लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला
-ईवा ग्रोवर ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह लगातार काम करती रहीं और उम्मीद करती रहीं कि हालात सुधर जाएंगे लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जहां उन्होंने महसूस किया कि अब और समझौता करना संभव नहीं है।
-उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के कुछ ही समय बाद उन्होंने खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूटता हुआ पाया। उसी दौरान उन्होंने ये फैसला लिया कि अब उन्हें इस रिश्ते से बाहर निकलना होगा। ईवा ने कहा- बेटी के जन्म के एक महीने के अंदर ही, मैं बर्दाश्त करने की अपनी आखिरी हद तक पहुंच गई थी। मैं अब और नहीं सह सकती थी।
टीवी शो की टीम बनी मुश्किल वक्त का सहारा
-अपने सबसे कठिन दौर को याद करते हुए ईवा ग्रोवर ने बताया कि उस समय वह 'कौन अपना कौन पराया' टीवी शो में काम कर रही थीं। धीरे-धीरे उनके साथ काम करने वाले लोग उनकी परिस्थितियों को समझने लगे और उन्होंने एक्ट्रेस की मदद करने का फैसला किया।
-ईवा के मुताबिक शो की पूरी टीम उनके सपोर्ट में खड़ी हुई। उन्होंने उनकी मां से बात की और उन्हें साहस दिया कि वह अपनी स्थिति के बारे में खुलकर बात करें। आखिरकार इसी सहयोग और परिवार के समर्थन की बदौलत उन्होंने अपने लिए एक नई शुरुआत करने का फैसला लिया।
संघर्ष से बाहर निकलकर ईवा ने बनाई नई पहचान
आज ईवा ग्रोवर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं और अपनी जिंदगी के कठिन अनुभवों को खुलकर शेयर कर रही हैं। उनका मानना है कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक या शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाले रिश्ते में मजबूरी में नहीं रहना चाहिए। उनकी कहानी केवल एक असफल शादी की कहानी नहीं है बल्कि आत्मसम्मान, साहस और नई शुरुआत की भी मिसाल है।













Click it and Unblock the Notifications