छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह, सीडी बनाने वाले बेशर्म लोग क्या मुंह लेकर जनता के सामने जाएंगे
Recommended Video

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। शाह ने कांकेर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि हमने तो तय कर दिया है कि हम चौथा चुनाव भी डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं। आप हमें बताओ कि कांग्रेस किसको नेता बनाने जा रही है। ऐसे लोग जो बेशर्म होकर फर्जी सीडी बनाएं। क्या मुंह लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी, छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सामने, एक सीडी बनाने वाले नेता को लेकर जनादेश मांगने निकलोगे। छत्तीसगढ़ के मैदान में आ जाओ राहुल बाबा, ये माताएं बहनें, सीडी का हिसाब करने के लिए तैयार बैठी।

भाजपा हिसाब देने तैयार हैं
शाह ने कहा कि केन्द्र में साढ़े चार साल में मोदी सरकार का और राज्य में 15 साल से विकास कार्य कर रही रमन सरकार का हम हिसाब देने तैयार हैं लेकिन पहले कांग्रेस 55 साल का हिसाब दे कि उन्होंने देश के लिए क्या दिया। हम नक्सली क्षेत्रों में विकास के रास्ते बनाते हैं और कांग्रेस नक्सलियों के साथ रिश्ते बनाती है। हम नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

कांग्रेस सीडी बनाकर सरकार बनाना चाहती है
अमित शाह ने कहा कि भाजपा का एक उसूल है, हम चतुराई की राजनीति नहीं करते, हम चरित्र की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो आप्सन हैं, पहला वो जो गरीबी हटाओ-गरीबी हटाओं का नारा देकर जिन्होंने गरीबों को ही हटा दिया और दूसरा वो जो बिना नारा दिये गरीबों के घरों में चुल्हा दिया, पानी, बिजली, खाद्यान्न दिये। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज नीति विहीन और नेतृत्व विहिन है, जो सीडी बनाकर सरकार बनाना चाहती है।
भिलाई में महिला महासम्मेनल में भी होंगे शामिल
अमित शाह भिलाई के चरौदा दशहरा मैदान में होने वाले महिला महासम्मेन में भी शामिल होंगे। वे वहां प्रदेशभर के कोने-कोने से करीब एक लाख की संख्या में पहुंची महिलाओं को चुनावी जीत का मंत्र देंगे।
ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान की जमीन पर कलंक है बाबरी मस्जिद- वसीम रिजवी












Click it and Unblock the Notifications