अमित शाह का दावा- CAA के समर्थन में आईं 68 लाख मिस्ड कॉल

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधित कानून को लेकर बीजेपी देशभर में समर्थन मांग रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह खुद रविवार को मैदान में उतरे। वहीं दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से इसे लेकर एक मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया गया है। सोमवार को अमित शाह ने एक रैली में कहा हमने जो CAA के समर्थन के लिए मिस्ड कॉल नंबर की घोषणा की थी, अभी तक उस पर 68 लाख मिस्ड कॉल आ चुकी है। अमित शाह ने दावा किया है कि 52 लाख 72 हजार तो वेरिफाइड नंबर से मिस्ड कॉल आए हैं।

Amit Shah 52 lakh missed calls received on special number in support of Citizenship Amendment Act
बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि, नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशेष नंबर पर 52,72,000 मिस्ड कॉल मिले हैं। ये मिस्ड कॉल वेरिफिएबल फोन नंबर से प्राप्त हुए। वहीं अब तक कुल 68 लाख कॉल रिसीव की गई है। बता दें कि, पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि इस फोन नंबर पर मिस्ड कॉल करके कोई भी नए नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर अपना समर्थन दे सकता है।

लेकिन नंबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी भ्रम फैलाया जा रहा है कि इस नंबर से Netflix की सदस्यता मिल रही है। सोशल मीडिया पर इस नंबर को पोस्ट करते हुए कई भ्रामक पोस्ट लिखी गई है। बीजेपी प्रमुख अमित शाह और केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने इन अफवाहों को लेकर खंडन किया है। यही नहीं लड़कियों के नाम से सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट हैं जिनसे बीजेपी का दिया मोबाइल नंबर पोस्ट किया गया है। इन पर लिखा है कि इन लड़कियों से बात करने के लिए इस नंबर पर कॉल करें।

2 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस नंबर की घोषणा की थी। #IndiaSupportsCAA के साथ पार्टी ने इस ट्वीट में लिखा था, नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 को अपना समर्थन देने के लिए 8866288662 पर मिस्ड कॉल करें। इसके बाद 3 जनवरी को भारत के गृह मंत्री और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के जोधपुर में हुई एक सभा में पार्टी का संदेश दोहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+