अमित जोगी का कांग्रेस पर हमला, 'मेरे घर पर पटाखे फोड़कर क्या मेरे पिता की मौत का जश्न मना रही?'

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट मरवाही पर उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी है। यहां कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला है जिसमें कांग्रेस लंबी बढ़त ली है। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे हैं। अब कांग्रेस के इसी जश्न पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने हमला बोला है।

Amit Jogi

अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस के नेता उनके घर के सामने पटाखे फोड़ रहे हैं जबकि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ जनता पार्टी को उसी कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ने दिया है।

ट्वीट कर बोला हमला
अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा "मेरे पैतृक जोगी निवास के ठीक सामने लाखों के फटाके फोड़कर क्या कांग्रेसी मेरे पिता जी की मौत का जश्न मना रहे हैं?फटाके तब फोड़ते जब वो जोगी परिवार को चुनाव के मैदान में हराते।खुद से अकेले कुश्ती लड़ने वालों की जीत का ये जश्न हास्यास्पद नहीं तो क्या है? इस जीत का एकमात्र कारण मेरे परिवार को चुनाव नहीं लड़ने और प्रचार नहीं करने देना है नहीं तो परिवार के सामने सरकार कुछ नहीं कर पाती। मुझे पापा की एक बात सदैव सीख देती है: हिम्मत से हारना पर हिम्मत मत हारना।" अमित जोगी ने कांग्रेस के जश्न का वीडियो भी ट्वीट किया है।

वहीं अमित जोगी ने बिहार और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए भी हमला बोला। उन्होंने लिखा "जितने हथकंडे कांग्रेस ने मरवाही में मुझे चुनाव से बाहर करके, अकेले कुश्ती लड़ने में अपनाए, उसका 10% भी दूसरी जगह कर देते तो आज बिहार और मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की ही बनती।वहाँ उनकी हार का प्रमुख कारण भूपेश बघेल जी का जोगेरिया ही है।"

अजित जोगी के निधन से खाली सीट
मरवाही सीट अमित जोगी के पिता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के निधन के चलते खाली हुई थी। राज्य बनने के बाद से ही यहां पर जोगी परिवार का कब्जा रहा था। लेकिन इस बार अमित जोगी का नामांकन गलत जाति प्रमाण पत्र के चलते रद्द कर दिया गया। मरवाही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। अजित जोगी यहां कंवर अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ते रहे। इसे लेकर शिकायत की गई जिसके बाद राज्य स्तरीय समिति ने अजित जोगी के जाति प्रमाण को निरस्त कर दिया। बाद में अमित जोगी ने भी इसी जाति के प्रमाणपत्र से नामांकन किया जिसे राज्य की उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने नामांकन निरस्त कर दिया। अमित जोगी ने अपनी पत्नी ऋचा जोगी का भी नामांकन कराया था लेकिन उनका जाति प्रमाण पत्र भी गलत पाया है और नामांकन रद्द कर हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+