जम्मू कश्मीर में उठापटक के बीच आर्मी चीफ का जैसलमेर दौरा रद्द
नई दिल्ली। सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का राजस्थान के जैसलमेर का दौरा रद्द कर दिया गया है और अब वह दिल्ली में ही रहेंगे। बता दें कि जनरल रावत आर्मी स्काउट मास्टर्स कंपटीशन के पांचवे एडिशन में शिरकत करने के लिए जैसलमेर जाने वाले थे, लेकिन जम्मू कश्मीर में उठापटक के बीच उनके इस दौरे को खत्म कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के अलावा अरमेनिया, बेलारूस, चीन, कजाकिस्तान, रूस, उजबेकिस्तान और सूडान की सेनाएं भी शिरकत करने वाली थीं।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तमाम प्रतियोगी 24 जुलाई से 3 अगस्त के बीच भारत पहुंच गए थे। कार्यक्रम का शिलान्यास आज होना है। 6 व 7 अगस्त को स्टेज1 की शुरुआत होगी, जिसमे घुसपैठ, रात में हमला, दूसरे चरण में 8-9 अगस्त को स्काउट स्पेशलिस्ट कोर्स, अगस्त 10-11 को तीसरे चरण में स्काउट ट्रायल, ऑब्सटेकल कोर्स, चौथे चरण मेमं 12-13 अगस्त को छोटे हथियारों से फायरिंग, 14 अगस्त को पांचवे चरण में स्वीमिंग सहित अन्य गतिविधियां होंगी। 15 अगस्त को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है, जबकि 16 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार ने आज बड़ी घोषणा कर दी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश कर दिया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को भी केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है। इतना ही नहीं लद्दाख भी जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। लद्दाख को बिना विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है। अमित शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लद्दाख के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि लद्दाख को केंद्र शासित राज्य का दर्ज दिया जाए, ताकि यहां रहने वाले लोग अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications