'टमाटर की चोरी' बनी आफत: कहीं लूटी गाड़ी, तो कहीं पूरा खेत साफ, तो किसी के दुकान से चोरी हुए 10 किलो टमाटर
'टमाटर की चोरी' बनी आफत: कहीं लूटी गाड़ी, तो कहीं पूरा खेत साफ, तो किसी के दुकान से चोरी हुए 10 किलो टमाटर
Tomato Price In India: देशभर में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। देशभर में टमाटर की कीमत 150 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से बीच 'टमाटर की चोरी' भी किसानों और सब्जी दुकान वालों के लिए आफत बनी हुई है।
व्यापारियों के मुताबिक टमाटर की कीमतें इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि पिछले महीने कुछ उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश और गर्मी के कारण टमाटर खेत में ही खराब हो गई।

टमाटर के दाम जून मिड में अचानक से बढ़े हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मेट्रो शहरों में, टमाटर की खुदरा कीमतें कोलकाता में सबसे अधिक 152 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं, इसके बाद दिल्ली में 120 रुपये प्रति किलोग्राम, चेन्नई में 117 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में 108 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं।
इन सबके बीच एक नई बात सामने आई है, वो है टमाटर चोरी का मामला। देश में कई अजीबो-गरीब तरीके से टमाटर चोरी की जा रही है। कहीं टमाटर से भरी गाड़ी लूट ली जा रही है तो कहीं पूरा का पूरा खेत ही साफ कर दिया जा रहा है। तो कहीं सब्जी के दुकानों से 5-10 किलो टमाटर चोरी हो रहे हैं।
बेंगलुरु में टमाटर से भरी गाड़ी लूटी
बेंगलुरु में बदमाशों ने 2,000 किलो टमाटर बाजार ले जा रहे एक गाड़ी को लूट लिया। इस मामले में अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना तब हुई जब किसान चित्रदुर्ग के हिरियुर शहर से कोलार बाजार में अपने खेत से टमाटर ले जा रहा था। तीन लोगों ने अपनी कार से गाड़ी का पीछा किया। उन्होंने किसान और ड्राइवर के साथ मारपीट की कि उनके वाहन को टक्कर मार दी गई है। फिर टमाटर लेकर चले गए।
कर्नाटक में 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए
कर्नाटक के एक किसान ने दावा किया कि हसन जिले में उसके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए हैं। धरानी ने दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए और कहा कि उन्होंने फसल को काटने और इसे बाजार में ले जाने की योजना बनाई क्योंकि कीमतें बढ़ रही थीं। इस बीच खेत से रातों-रात टमाटर चोरी हो गई।
सब्जी दुकानों से चोरी हो रहे टमाटर
कर्नाटक में चोरों ने दोर्नाकल गांव में एक सब्जी विक्रेता की दुकान से लगभग 20 किलो टमाटर और 5 किलो हरी मिर्च चुरा ली। पुलिस के मुताबिक बी प्रकाश नाम के दुकानदार ने जाने से पहले गांधी चौक सब्जी मंडी में अपने दुकान पर 2,400 रुपये के टमाटर और 490 रुपये की हरी मिर्च को पॉलिथीन शीट से ढककर छोड़ दिया था।
हालांकि, जब वह वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि सब्जी चोरी हो गई है। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications