राजस्थान में मचे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD से सीबीआई कर रही पूछताछ
नई दिल्ली। राजस्थान में चल रहे सियासी संग्राम के बीच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी देवाराम सेनी को सीबीआई ने तलब किया है। सीबीआई ने देवराम से पूछताछ के लिए तलब किया, जिसके बाद वह सीबीआई कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे सीबीआई पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग की टीमों ने राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में मुख्यमंत्री गहलोत के करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और करोड़ों की नगदी व ज्वेलरी बरामद की थी।
Recommended Video

दरअसल मुख्यमंत्री के करीबियों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद इस मामले में सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने ओएसडी देवाराम सैनी को पूछताछ के लिए जयपुर स्थिति सीबीआई के कार्यालय बुलाया। जहां देवाराम पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई चूरू के थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की मौत के मामले में देवाराम से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पहले से ही सीबीआई जांच चल रही है, लेकिन इस मामले में अब सीबीआई सक्रिय हो गई है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने सोमवार को कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां के घर पर छापेमारी की थी और एक बार फिर से सीबीआई आज कृष्ण पूनियां से पूछताछ कर सकती है। बता दें कि 23 मई को चूरू के थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई का शव उनके घर की छत पर लटकता मिला था, जिसके बाद राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। विश्नोई के शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमे उन्होंने लिखा था कि वह खुद पर डाले जा रहे दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, मैंने राजस्थान पुलिस की सेवा की हर संभव कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications