अमेरिका की पाक को नसीहत, कश्मीर ही क्यों चीन के उइगर मुसलमानों की भी करो फिक्र
Recommended Video
नई दिल्ली। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वो कश्मीर का ही मुद्दा क्यों उठा रहा है, कभी चीन में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी दुनिया के मंचों पर सवाल उठाए। अमेरिका की ऐक्टिंग असिस्टेंट सेक्रटरी (साउथ ऐंड सेंट्रल एशिया) ऐलिस वेल्स ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के रवैये को लेकर सवाल उठाते हुए उनसे चीन में 10 लाख उइगर मुसलमानों पर ज्यादती को लेकर आवाज बुलंद करने को कहा।

ऐलिस वेल्स ने कहा, मैं पश्चिमी चीन में नजरबंद किए गए मुसलमानों को लेकर भी उसी स्तर की चिंता देखना चाहूंगी, जो नाजी शिविरों की तरह के हालात में रह रहे हैं। पाकिस्तान को भी चीन के मुसलमानों की चिंता करनी चाहिए वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन बहुत ज्यादा है। बता दें कि चीन में उइगर मुसलमानों के साथ वहां की सरकार का रवैया भयावह है, लगातार इस तरह की रिपोर्ट आई हैं, जिनमें इन लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर सुलूक की बात सामने आई हैं।
हाल के दिनों में खासतौर से भारत सरकार के जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान यूएन और दुनिया के कई मंचों पर कश्मीर का मामला उठा चुका है। पाकिस्तान लगातार कह रहा है कि कश्मीर में 50 दिनों से ज्यादा से कर्फ्यू है और वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे समय में में अमेरिका ने पाक को फटकारते हुए चीन के खिलाफ भी बोलने की हिदायत दी।
बता दें कि चीन को पाकिस्तान का खास दोस्त माना जाता है। कश्मीर के मामले को भी दोनों मिलकर यूएन ले गए हैं। ऐसे में इमरान खान और दूसरे पाक नेता चीन में मुसलमानों की स्थिति पर बोलने से बचते हैं। वहीं वो दुनियाभर से कश्मीर के लिए मुसलमानों से आवाज उठाने को कहते दिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications