Amazon के जेफ बेजोस नहीं रहे सबसे अमीर, इस अरबपति ने पहले स्थान पर किया कब्जा

नई दिल्ली। अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस अब विश्व के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे हैं, उनको पछाड़ते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर नंबर-1 के स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरी तिमाही में अमेजन की रफ्तार धीमी पड़ने के चलते जेफ की स्टॉक वैल्यू में 7 अबर अमेरिकी डॉलर की गिरावट हुई जिसके बाद बिल गेट्स उनको पछाड़ते हुए शीर्ष पर आ गए हैं।

इस तरह जेफ ने बिल गेट्स को पछाड़ा

इस तरह जेफ ने बिल गेट्स को पछाड़ा

बता दें, दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में 24 साल से पहले पायदान पर काबिज बिल गेट्स को वर्ष 2018 में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने पछाड़ते हुए उनसे यह ताज छीन लिया था। उस समय जेफ बेजोस 160 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। जेफ बेजोस ज्यादा समय इस पायदान पर काबिज नही रह सके और वह अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं। इसका कारण यह है कि गुरुवार को अमेजन के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते जेफ का नेटवर्थ 103.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर आ गया।

1987 मे जारी हुई अमीर व्यक्तियों की सूची

1987 मे जारी हुई अमीर व्यक्तियों की सूची

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नेटवर्थ इस समय 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर है जिस वजह से वह फिर से पहले पायदान पर आ गये हैं। फोर्ब्स के रिपोर्ट की माने तो तीसरी तिमाही में अमेजन ने अपनी आय में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की जो 2017 के बाद पहली बार अब 2019 में गिरी है। शेयर कारोबार में बाद के घंटो के दौरान अमेजन के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट देखी गई। बता दें, साल 1987 में फोर्ब्स ने पहली बार अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की थी जिसमें बिल गेट्स पहले स्थान पर थे।

जेफ ने दिया दुनिया का सबसे महंगा तलाक

जेफ ने दिया दुनिया का सबसे महंगा तलाक

वर्ष 1987 में बिल गेट्स का नेटवर्थ 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर था, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन कंपनी को बनाने के एक साल बाद ही वर्ष 1998 में जेफ ने फोर्ब्स की सबसे अमीर सूची में जगह बना ली थी। उस समय जेफ की नेटवर्थ 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर थी। हाल ही में जेफ ने अपनी बीवी को तलाक दिया, यह दुनिया का सबसे महंगा तलाक माना जाता है। जेफ ने अपनी पत्नी को 36 अरब अमेरिकी डॉलर के स्टॉक दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+