अमेजन ने की सलमान खान के साथ दुनिया की सबसे बड़ी डील
मुंबई। अमेरिकी ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ सबसे महंगी डील की है। अमेजन ने सोमवार को 5 साल तक के लिए इस डील में सलमान की आने वाली सभी फिल्में टीवी से पहले अमेजन प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगी।

सूत्रों के अनुसार, अमेजन को सलमान ने अपनी हर फिल्म के राइट्स लगभग 65 करोड़ रुपये में बेचे हैं। इस डील के बाद एशिया पेसिफिक के हेड ऑफ कॉन्टेंट, जेम्स फैरेल ने कहा, 'सलमान एक ग्लोबल स्टार हैं और यह डील विश्व में वर्ल्डवाइड एक्सक्लूसिव स्ट्रिमिंग की अब तक की सबसे बड़ी डील है। अमेजन को भारत में खासा पसंद करते हैं और हमें लगता है कि फिल्मों के लिए इंडिया में जो प्यार, जुनून, एनर्जी है और यहां का जो टैलेंट है, उसे पूरी दुनिया को देखने की जरूरत है'।
आपको बता दें कि सलमान खान की हालिया रिलिज ट्यूबलाइट फिल्म टीवी से पहले अमेजन प्राइम विडियो प्लेटफोर्म पर दिखाई देगी। वहीं, सलमान खान ने अपने इस डील के बारे में कहा, 'अमेजन वीडियो की पंहुच 200 से ज्यादा देशों में है और मुझे खुशी है कि अमेजन के सहयोग से भारतीय सिनेमा का विस्तार होगा। इस नये प्लेटफॉर्म से भारतीय सिनेमा को नए फैंस मिलेंगे।
इससे पहले नेटफ्लिक्स भी शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ ऐसी ही डील कर चुका है।
ऐसा माना जा रहा है कि अमेजन ने यह कदम इसकी कड़ी प्रतिस्पर्धी नेटफ्लिक्स के शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ की गई डील के बाद उठाया है। भारत में मंथली एक्टिव यूजर्स के अनुसार लेटेस्ट एप रैंकिंग में अमेजन 5वें और नेटफ्लिक्स 9वें नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications