अमेजन, बिग बास्केट करेंगे शराब की होम डिलीवरी, पश्चिम बंगाल में मिली मंजूरी

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट अमेजन और बिग बास्केट अब शराब की भी होम डिलीवरी करेंगी। पश्चिम बंगाल में इन कंपनियों को इसके लिए मंजूरी मिल गई है। पश्चिम बंगाल राज्य बेवरेजेस कॉर्प ने एक नोटिस में कहा है कि अमेजन उन कंपनियों में से एक है जो अधिकारियों के साथ पंजीकरण के लिए योग्य पाई गई है। अमेजन के अलावा बिग बास्केट भी पश्चिम बंगाल में अल्कोहल की डिलीवरी करेगी। अमेजन को इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अमेजन और बिगबास्केट की ओर से इस कोई आधाकारिक बयान नहीं आया है।

Amazon BigBasket liquor home dilivery, शराब की होम डिलीवरी, अमेजन करेगा शराब की होम डिलीवरी, Home Delivery, Alcohol, liquor, West Bengal, Amazon, BigBasket, शराब, होम डिलीवरी, पश्चिम बंगाल, अमेजन

नौ करोड़ से अधिक लोगों की आबादी के साथ पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। पश्चिम बंगाल में शराब का बाजार करीब 27.2 बिलियन डॉलर का है।भारत में स्वीगी और जोमेटो जैसे फूड डिलीवरी ऐप पहले ही कुछ राज्यों में शराब डिलीवरी की सेवा शुरू कर चुकें ।

दरअसल, मार्च में जब देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी तो सरकार ने शराब की बिक्री पर लोग लगा दी थी।बाद में इस पर लगी पाबंदी हटाई गई तो दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। जिसके बाद कई राज्यों ने शराब की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी दी। इसके बाद से लगातार ई-कॉमर्स कंपनियां शराब की होम डिलीवरी में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+