फ्लिपकार्ट vs अमेजन: फेस्टिवल सेल, वो भी बड़े डिस्काउंट के साथ, जानिए ऑफर्स
नई दिल्ली। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल रविवार से शुरू हो गई है, वो भी बड़े डिस्काउंट, कैशबैक स्कीम और नए प्रोडक्ट लॉन्च के साथ। प्रतियोगी कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी आज (सोमवार) से बिल बिलियन डे सेल शुरू कर दी है। दोनों ही ऑनलाइन सेल 4 अक्टूबर तक रहेंगी। आइए एक नजर डालते हैं कि फ्लिपकार्ट और अमेजन अपनी ऑनलाइन बिक्री में क्या पेशकश कर रहे हैं।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल
अमेजन इंडिया ने 50,000 रुपये से कम की खरीदारी पर 2,000 रुपये तक की त्वरित छूट और सभी उत्पादों पर 50,000 रुपये और उससे अधिक की खरीद पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक देने की पेशकश की है। इसके लिए अमेजन इंडिया ने एसबीआई के साथ साझेदारी की है। अमेजन पे के माध्यम से कैशबैक के साथ-साथ अमेजन नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रहा है। स्मार्टफोन के मामले में, अमेजन सभी स्मार्टफोन ब्रांडों पर 1 साल की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट दे रहा है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आपको नया वनप्लस 7T मिल सकता है। इसके अलावा इस ऑफर में बड़े स्मार्टफोन में से कुछ जैसे सैमसंग गैलेक्सी M30s, सैमसंग गैलेक्सी M10s, और वीवो U10 शामिल हैं। वनप्लस 7 सीरीज भी अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है।
वनप्लस TV और शिओमी के नए 4K टीवी, नॉइज कैंसलेशन हेडफोन और साउंडबार जैसे स्मार्ट टीवी भी कुछ ऐसे टॉप डिवाइस हैं, जिन्हें आप बिक्री के दौरान कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल
चुनिंदा उत्पादों पर 10 फीसदी तक की तत्काल छूट देने के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। सेल में एसस अपने 6Z स्मार्टफोन को रियायती दरों पर दे रहा है। जबकि मोटोरोला और लेनोवो मोटोरोला वन एक्शन, मोटोरोला वन विजन, लेनोवो Z6 प्रो, लेनोवो K10 नोट और लेनोवो K9 फोन पेश कर रहे हैं।
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में ऑनर 8X, ऑनर 9N, ऑनर 10 लाइट और ऑनर 20i- 47 फीसदी तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। सेल के दौरान रियलमी C2, रियलमी 3, रियलमी 5, रियलमी 3 Pro और रियलमी 5 Pro सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे।
Blaupunkt 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी दे रहा है। इफालकन के स्मार्ट एलईडी टीवी 60 फीसदी तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। अन्य स्मार्ट टीवी ब्रांड भी सेल में हिस्सा ले रहे हैं। आप ब्रांडों में ऑडियो उत्पादों पर बड़ी छूट भी देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications