Amarnath Yatra : बादल फटने की घटना के बाद अस्थायी तौर पर रोकी गई अमरनाथ यात्रा, 41 लोग अभी भी लापता

नई दिल्ली, 10 जुलाई: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। करीब 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस, एनडीआरएफ, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस और सेना के जवान लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य में जुटे हैं। इस बीच खबर है कि अमरनाथ यात्रा को फिलहाल अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।

Recommended Video

    Amarnath में तीसरे दिन Rescue Operations जारी, लापता लोगों की तलाश जारी | वनइंडिया हिंदी | *News
    Amarnath yatra temporarily stopped in view of cloudburst incident

    कल फिर शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा

    अमरनाथ में बादल फटने के बाद यात्रा रोकी गई है। एक यात्री ने एएनआई को बताया, ''हमारा आज का पंजीकरण है। हमें प्रशासन पर भरोसा है कि वे यात्रा जल्द शुरू कराएंगे। हमें बताया गया है कि आज यात्रा शुरू नहीं होगी लेकिन कल तक यात्रा शुरू होने के 99% संभावना है।''

    अब तक 16 की मौत, 65 लोग बचाए गए

    बता दें, अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से बाढ़ का पानी भर गया था। बादल फटने की घटना के कारण मरने वालों की संख्‍या अब बढ़कर 16 हो गई है। मृतकों में 7 पुरुष, जबकि 6 महिलाएं हैं। 2 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे से करीब 65 लोग जिंदा निकाले गए, जिन्हें अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बादल फटने की घटना को देखते हुए कश्‍मीर में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के निदेशालयों ने अपने कर्मचारियों की छुट्यिां रद्द कर दी हैं और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सभी कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने फोन चालू रखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+