बुरहान वानी की मौत की दूसरी बरसी कल, सुरक्षा के मद्देनजर बंद रहेगी अमरनाथ यात्रा
आठ जुलाई यानी रविवार को अमरनाथ यात्रा बंद रहेगी। इस यात्रा के लिए जाने वाले रास्तों पहलगाम और बालटाल को भी बंद रखा जाएगा। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत की दूसरी बरसी है और इसलिए सावधानी के तौर पर यात्रा को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
श्रीनगर। आठ जुलाई यानी रविवार को अमरनाथ यात्रा बंद रहेगी। इस यात्रा के लिए जाने वाले रास्तों पहलगाम और बालटाल को भी बंद रखा जाएगा। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत की दूसरी बरसी है और इसलिए सावधानी के तौर पर यात्रा को बंद रखने का फैसला लिया गया है। हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को आठ जुलाई 2016 को सेना और सुरक्षाबलों ने त्राल में हुए एनकाउंटर में मार गिराया था। वानी, हिजबुल का पोस्टर ब्वॉय था।

अलग-अलग जिलों में रोके गए यात्री
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने बताया, 'कल बुरहान वानी की मौत के दो बरस पूर होने पर कश्मीर बंद है। यात्रा को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखने का फैसला किया गया है।' करीब एक हजार तीर्थयात्रियों को कठुआ जिले मे रोका गया है। 15,000 तीर्थयात्री जम्मू, उधमपुर और रामबन जिले में रोके गए हैं। इंटेलीजेंस सूत्रों का कहना है कि जम्मू-श्रीनगर हाइवे के 300 किेलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट किसी भी तरह के आतंकी हमले को रोकने के लिए जारी हुआ है।
शुक्रवार को खराब मौसम के चलते दो दिनों तक बंद रहने के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई है। पहलगाम के रास्ते यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। बालटाल की तरफ से यात्रा का मार्ग भूस्खलन की वजह से लगातार तीसरे दिन भी बंद रही। बुधवार को यात्रा को भारी भूस्खलन की वजह से दोनों रास्तों से बंद कर दिया गया था। जगह-जगह भारी बारिश की वजह से भी यात्रा के मार्ग में खासी दिक्कतें आ रही हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications