अमरनाथ यात्रियों की जान बचाने वाले ड्राइवर को सोनू निगम देंगे 5 लाख रुपये
मुंबई। एक बार फिर से मशहूर सिंगर सोनू निगम चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई विवादित ट्वीट या विवादित बयान नहीं है, बल्कि कारण है ड्राइवर सलीम शेख, जी हां, वो ही ड्राइवर सलीम शेख, जिन्होंने अमरनाथ यात्रियों की आंतकियों से जांच बचाने में अहम रोल निभाया है।
देश के इस रीयल हीरो सलीम की बहादुरी से प्रभावित होकर सिंगर सोनू निगम ने उन्हें 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सोनू ने कहा है कि ऐसे लोगों को सरकार वीरता पुरस्कार से सम्मानित करती है लेकिन ऐसे लोगों की अच्छाई और सूझबूझ के लिए उन्हें आर्थिक मदद भी देनी चाहिए।
सलीम शेख ने बहादुरी और बुद्धिमानी का परिचय दिया
आपको बता दें कि 10 जुलाई की रात को, जब आतंकी बस में बैठे श्रद्धालुओं पर हमला कर रहे थे, तब ड्राइवर सलीम शेख ने बहादुरी और बुद्धिमानी का परिचय देते हुए बस की स्पीड बढ़ा दी और सीधे सेना के कैंप में ले जाकर ही दम लिया। सोशल मीडिया पर सलीम शेख की जमकर तारीफ हो रही है। लोग लिख रहे हैं कि दिलेर ड्राइवर सलीम शेख को देश का सलाम एक सच्चे हिंदुस्तानी पर गर्व है हमें।
सलीम ने खुद कहा कि मुझे ऊपरवाले ने शक्ति दी
Recommended Video

सलीम ने खुद कहा कि मुझे ऊपरवाले ने शक्ति दी, जिसकी वजह से मैं ऐसा कर पाया, आपको बता दें कि सलीम शेख ने जो किया वो उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो आतंकवाद को एक मजहब से जोड़कर देखते हैं। गुजरात सरकार ने कहा है कि वो सलीम शेख का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजेगी।













Click it and Unblock the Notifications