CM अमरिंदर बोले, पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही है मोदी सरकार, बंधुआ मजदूरी के आरोप पर कही ये बात
'पंजाब में ड्रग्स देकर UP-बिहार के मजदूरों को बनाया जा रहा है बंधुआ', मोदी सरकार के आरोप पर क्या बोले CM अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पंजाब में किसानों द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों को ड्रग्स देकर बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप पर स्पष्टीकरण दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि हमने पंजाब की सरकार को पत्र लिखकर मानव तस्करी के बारे में रिपोर्ट तलब की है। केंद्र सरकार ने ये भी साफ किया है कि इसका पंजाब के किसान और किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। केंद्र की सफाई के बाद इस पूरे मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की पंजाब के किसानों को बदनाम करने की ये एक साजिश है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के किसानों के बारे में "गलत सूचना" फैलाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है।

Recommended Video
अमरिंदर सिंह ने कहा, "यह पंजाब के किसानों को बदनाम करने की एक और साजिश थी। ठीक उसी तरह जैसे केंद्र सरकार और बीजेपी ने नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को रोकने के लिए आतंकवादी, शहरी नक्सलियों और गुंडों के रूप में उन्हें दबोचने की लगातार कोशिश करती है।''
गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार को उत्तरी राज्य में 58 "बंधुआ मजदूरों" के बारे में भेजे गए पत्र पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजा गया पत्र एक "झूठ का बंडल" है। पंजाब के किसानों पर बंधुआ मजदूरों का केंद्र सरकार ने गलत और अनुचित आरोप लगाया है।
अमरिंदर सिंह ने कहा, इस पूरे मामले से पता चलता है कि ये सिर्फ बीएसएफ द्वारा 58 संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी के संबंध में था। उन्होंने कहा, "पूरे प्रकरण के विश्लेषण से यही समझ में आता है कि सीमावर्ती इलाके से कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेबुनियाद तरीके से तोड़-मरोड़ कर पहले मीडिया के सामने पेश किया और अब सफाई दे रहे हैं। किसान समुदाय को बदनाम और कलंकित करने की ये मोदी सरकार की नई प्लानिंग थी।''
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार और राज्य पुलिस वंचितों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्षम हैं। अगर किसी भी स्तर पर कुछ भी सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications