पंजाब CM अमरिंदर सिंह का अरविंद केजरीवाल पर फिर बड़ा हमला, कहा- वो एक 'बड़ा फ्रॉड'

पंजाब CM अमरिंदर सिंह का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- वो एक 'बड़ा फ्रॉड'

Amarinder Singh On Arvind Kejriwal: नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)के बीच जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों नेता एक-दूसरे पर पिछले कई दिनों से आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को पाखंडी बताया है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अमरिंदर सिंह ने एक 'बड़ा फ्रॉड' आदमी कहा है।

Amarinder Singh

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आप और शिरोमणि अकाली दल दोनों ही पार्टी पाखंडी है। इन्होंने शुरू में इस कृषि कानून का समर्थन किया था लेकिन अब किसानों का गुस्सा और विरोध देखने के बाद अपवा रुख बदल रहे हैं।

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, 'AAP और शिरोमणि अकाली दल के विधायक तो ये कभी नहीं कहते हैं कि उनका क्या मतलब है, लेकिन इसके उल्ट केजरीवाल कृषि कानून के प्रति को सार्वजनिक रूप से फाड़ते हैं, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं।' अमरिंदर सिंह ने कहा, आप की सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में एक विधान को अधिसूचित किया था।

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा AAP के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग किसान आंदोलन के नाम पर 'क्षुद्र राजनीति' कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इससे साफ होता है कि अरविंद केजरीवाल और आप लोगों के लिए एक अलग चेहरा है। जिसमें विरोधाभासी इरादे छिपे हुए हैं।

बता दें कि सीएम अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल 'कायर' तक कह दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि राजनीति में अपनी मंशा को पूरा करने के लिए जरूरत पड़ी तो अरविंद केजरीवाल अपनी आत्मा तक को बेच देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+