क्योंकि.... के मिहिर वीरानी अस्पताल में हुए भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट
मुंबई, 8 जुलाई। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी सीरियर में मिहिर वीरानी का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान समय में टीवी सीरियस मोलक्की में अमर, वीरेंद्र प्रताप सिंह के किरदार में छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं।

वहीं अब अमर उपाध्याय ने मीडिया को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि घर के हाल में चलते हुए अचानक उनका पैर ट्विस्ट हो गया था, जिसके कारण उनका लिगामेंट टिअर हो गया। इसकी सर्जरी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डाक्टरों ने उनकी सर्जरी कर दी है और उन्हें रिकवरी के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है।
अमर उपाध्याय ने ये भी बताया कि मेरे घुटने में पहले से ही प्रॉब्लम थी, लेकिन मैं लॉकडाउन में उस प्राब्लम पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाया। इसके बाद गोवा में 'मोलक्की' की शूटिंग के लिए चला गया। इसके कारण सर्जरी में और भी देरी हो गई। फिलहाल अब ये प्राब्लम आने पर मैंने सर्जरी करवा ली है और अब ठीक हूं। उन्होंने बताया कि चूंकि डॉक्टरों ने बहुत अच्छे से सर्जरी कर दी है। उन्होंने कहा मोलक्की की शूटिंग मेरे कारण असर नहीं पड़ेगा क्योंकि कहानी में उनके किरदार यानी वीरेंद्र प्रताप सिंह को भी टांग में चोट लगी है।
अमर उपाध्याय के वकै फ्रेटं की बात करें तो उन्होंने अपने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत 1993 में टीवी शो 'देख भाई देख' से की थी।स्टारडस्ट मैगजीन में उनकी कुछ तस्वीरें देखने के बाद जया बच्चन ने उन्हें ये टीवी शो ऑफर किया था। अमर उपाध्याय को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2001 में आए एकता कपूर के शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर वीरानी के रोल से मिली हालांकि बाद में इस सीरियल में उनकी जगह दूसरे एक्टर को एकता कपूर ने रिप्लेसक कर दिया था। टीवी के अलावा अमर उपाध्याय ने कुछ फिल्में भी की हैं, लेकिन टीवी सीरियल में अधिक सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications