अमिताभ के बर्थडे पर अमर सिंह का ट्वीट, कहा- वो शख्स मैं हूं, जिसने अंधेरे से निकाला...
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अमर सिंह ने क्या कहा...
नई दिल्ली। अपना 77वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म जगत के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन आज भी अपने दौर के फिल्म कलाकारों में सबसे ज्यादा फिट और एक्टिव हैं। अभिनय के मामले में वो युवा अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ देते हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार आवाज के जरिए अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में एक खास पहचान और जगह बनाई है। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब अमिताभ बच्चन को अपने करियर में काफी बुरे दिनों का सामना करना पड़ा और वो कर्ज में डूब गए। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके पुराने दोस्त अमर सिंह ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।

'वो शख्स मैं हूं, अमर सिंह'
कभी अमिताभ बच्चन के खास दोस्तों में शामिल रहे और बच्चन परिवार के बेहद करीबी रहे अमर सिंह ने उनके जन्मदिन के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा है, 'अकेले, उदास और घने जंगल में, जहां गहरे अंधेरे के सिवा कुछ और नहीं था और उस अंधेरे में एक शख्स बिना किसी एजेंडे के, अपने खुद के परिवार से ऊपर आपके प्रति अपने प्यार को प्राथमिकता देते हुए आगे आता है और वो शख्स मैं हूं, अमर सिंह। हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन।'
'जया की वजह से ही अमिताभ ने मेरी दोस्ती को भुला दिया'
आपको बता दें कि एक वक्त था, जब अमर सिंह बच्चन परिवार के काफी करीब थे। अमर सिंह ये भी दावा करते हैं कि अमिताभ बच्चन के मुश्किल हालातों में उन्होंने ही उनकी मदद की। हालांकि बाद में पहले समाजवादी पार्टी और फिर बच्चन परिवार दोनों से ही अमर सिंह का नाता टूट गया। अमर सिंह कई मौकों पर बच्चन परिवार की आलोचना भी कर चुके हैं। अमर सिंह आरोप लगाते हैं कि समाजवादी पार्टी के कोटे से राज्यसभा सांसद जया बच्चन की वजह से ही अमिताभ बच्चन ने उनकी दोस्ती को भुला दिया।

अनुच्छेद 370 पर किया था मोदी सरकार का समर्थन
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे अमर सिंह इन दिनों भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते रहते हैं। हाल ही में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले पर भी अमर सिंह ने मोदी सरकार का समर्थन किया था। अमर सिंह ने कहा था कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का फैसला शानदार है। यह भारत के अतीत में की गई एक गलती थी, जिसके कारण वर्तमान में दुनिया का स्वर्ग कश्मीर, नर्क बना हुआ था। इस दौरान अमर सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी है। मतलब 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'। मुट्ठी भर राजनेताओं ने कश्मीर की उन्नति को वंचित रखा था। अनुच्छेद 370 लगाए जाने का फैसला आजाद भारत की ऐतिहासिक भूल थी। मैंने राज्यसभा में धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में वोटिंग की है।

ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं अमर सिंह
इससे पहले हाल ही में अमर सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम पर भी निशाना साधा था। दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चिदंबरम के जेल जाने पर अमर सिंह ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'इतिहास खुद को दोहराता है। कभी मुझे भी खराब सेहत होते हुए तिहाड़ भेजा गया था, अब आप वहां है। आखिर आपको कैसा लग रहा है। मैं अपने पुराने परिचित पी चिदंबरम के लिए गहरी सहानुभूति महसूस कर रहा हूं। मेरे किडनी ट्रांसप्लांट के ठीक बाद उन्होंने अपनी सरकार को बचाने के लिए मुझे जेल भेज दिया था। मैं भी उसी फ्लोर पर बिना तकिए के सोया था। इतिहास दोहराया जा रहा है। आप कैसा महसूस करते हैं?'
-
Mumbai LPG Crisis Ground Report: '15 दिनों की वेटिंग-बच्चे भूखे...धूप में भटक रहे हैं', कतारों में मुंबईवासी -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications