अमर सिंह ने लालू से पूछा-नइकी बहू लड़ गई बेटवा से, जरा बताएं अब घरफोड़वा कौन?

पटना। लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की मात्र 6 महीने पुरानी शादी अब तलाक की दहलीज पर आ गई है, तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर काफी खुलासे भी किए हैं जो कि काफी चौंकाने वाले भी हैं। तेज का कहना है कि वो और ऐश्वर्या की सोच, विचारधारा सब बहुत अलग है, वो नार्थ पोल है औऱ मैं साउथ पोल इसलिए हमारा साथ रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इस वक्त तेज का पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया है जिसकी वजह से वो काफी खिन्न नजर आ रहे हैं।

प्लीज लालू प्रसाद बताएं अब घरफोड़वा और घरतोड़वा कौन है?

प्लीज लालू प्रसाद बताएं अब घरफोड़वा और घरतोड़वा कौन है?

लालू यादव जेल में हैं और उनका परिवार बिखराव की ओर है, ऐसे में उनके विरोधीगढ़ कहां शांत रहे वाले हैं, उन्होंने खुलकर राजद प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसमें सबसे आगे सपा से बाहर किए गए नेता अमर सिंह हैं, उन्होंने इस गंभीर मसले पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्लीज लालू प्रसाद बताएं अब घरफोड़वा और घरतोड़वा कौन है?

लालू ने कहा था-अमर सिंह घरफोड़वा, घरतोड़वा है

लालू ने कहा था-अमर सिंह घरफोड़वा, घरतोड़वा है

मीडिया से बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान लालू यादव ने मेरे लिए कहा था कि मैंने अंबानी का घर फोड़ा, बच्चनवा (अमिताभ बच्चन) का घर फोड़ा...अब यादवों का घर फोड़ा..यह अमर सिंह घरफोड़वा, घरतोड़वा है। लालूजी मैं तो आपके समधियाने में तो हूं नहीं और बिहार में आपके घर में भी नहीं हूं, अब बताइए कि घरफोड़वा और घरतोड़वा कौन है बताइए न।

तो घरफोड़वा हम हैं?

तो घरफोड़वा हम हैं?

अमर सिंह की वाणी यही नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि लालू जी, पहले दो भइया (तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव) लड़ गए, अब आपकी नइकी बहू (ऐश्वर्या राय) और बेटवा (तेज प्रताप यादव) लड़ गया। तो घरफोड़वा हम हैं?

जंगल में भालू, समोसा में आलू और पटना में लालू

जंगल में भालू, समोसा में आलू और पटना में लालू

अंबानी और बच्चनवा के लिए आप बोले थे तो बिहार में उनसे कम मशहूर आप भी नहीं हैं। बिहार का लोग बोलता है कि जंगल में भालू, समोसा में आलू और पटना में लालू। अब आप बताइए कि आप जेल में रहें या बाहर..आप तो महारथी हैं, आपको तो सब पता है, बस मेरा नाम नहीं लीजिएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+