CM अखिलेश ने कहा ..25 साल के जवान हैं अमर सिंह चाचा..
लखनऊ। सपा नेता अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल यादव के बीच की तनातनी किसी से छुपी नहीं हैं लेकिन जब से पार्टी में अमर सिंह की वापसी हुई है तब से ही लग रहा है कि अमर सिंह पूरी कोशिश कर रहे हैं अपने रिश्तों को सुधारने की।
जिसका जीता जागता उदाहरण 29 जून को उस वक्त दिखा जिस समय अमर सिंह रूठे राम गोपाल यादव को उनकी जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। अमर सिंह ने बड़े ही शायराना अंदाज में बर्थडे विश किया जिसकी तारीफ किये बिना सीएम अखिलेश यादव भी रह नहीं पाये।
अखिलेश ने कहा कि यहां पार्टी के बहुत सारे नेतागण आये थे जिन्होंने चाचा राम गोपाल को 60 का, 54 का, 65 का बना दिया लेकिन जिस तरह से अमर सिंह चाचा ने राम चाचा को विश किया उसे देखकर लगा कि कोई 25 साल का जवान लड़का राम चाचा को बर्थडे विश कर रहा है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं को राम चाचा को भी अमर सिंह का ये अंदाज काफी अच्छा लगा होगा। सच में अमर सिंह की उम्र 25 से आगे बढ़ी ही नहीं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं कभी गजलें नहीं सुनता लेकिन आज मेंहदी हसन कि जो गजल अमर सिंह ने गायी वो मेरे दिल में बस गई। उस गजल के जरिये अमर सिंह ने अपने जज्बात बयां कर दिये जो ये बताने के लिए काफी है कि मोहब्बत हर गुस्से की दवाई है। आपको बता दें कि अमर सिंह ने गाया था..मर कर भी तुझे चाहूंगा..क्योंकि मोहब्बत में भी जुदाई का हाथ है।













Click it and Unblock the Notifications