अलवर लिंचिंग: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे रकबर के पिता, बोले- राजस्थान से बाहर हो केस की सुनावाई

नई दिल्ली। अलवर मॉब लिंचिंग में मारे गए रकबर खान के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने मामले की सुनववाई राजस्थान से बाहर करने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार की ओर से गुहार लगाने के बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनावाई के लिए तैयार हो गया है। इसके साथ पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए याचिका में रकबर के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में किया जाए। रकबर के पिता ने याचिका में अलवर से भाजपा सांसद पर जांच को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है।

Alwar lynching: Rakbar Khan Father Requests Supreme Court To Move Trial Out Of Rajasthan

बता दें कि रकबर खान हत्या मामले में राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस ने कहा रकबर खान की मौत के पीछे मॉब लिंचिंग जैसी घटना से इनकार किया है। पुलिस ने अपनी 25 पेज की चार्जशीट में कहा है कि रकबर खान पर हमले के लिए चार शख्स जिम्मेदार है। जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस ने कहा है कि दो लोगों के खिलाफ जांच अभी लंबित है जिसमें नवल किशोर का नाम शामिल है जिसने की इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी थी।

क्या है मामला?
दरअसल हरियाणा निवासी रकबर खान 20 जुलाई की रात अपने दोस्त असलम के साथ दो गायों को जंगल के रास्ते होते हुए कोलगांव ले जा रहे थे, इस समय बीच रास्ते में गौर रक्षा करने वालों ने हमला बोल दिया। गौ तस्करी के संदेह में कुछ लोगों ने रकबर खान की बुरी तरह से पिटाई की थी। जिसके बाद अस्पताल में रकबर ने दम तोड़ दिया। वहीं रकबर का दूसरा साथी असलम किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इसके घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रकबर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रकबर को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को रकबर की पिटाई और हत्या का आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें-परिवार ने कहा रवीना ने सुरेंद्र और परिवार को तबाह किया, पत्नी ने भी अब तोड़ी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+