31 लाख कर्मचारी सफाई के लिए लेंगे शपथ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत कल देशभर के तकरीबन 31 लाख केंद्रीय कर्मचारी स्वच्छता की शपथ लेंगे। इसके साथ ही लाखों राज्य कर्मचारियों से भी इस मुहिम में हिस्सा लेने को कहा गया है। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी कल स्वयं झाड़ू लगाकर करेंगे।

महात्मा गांधी के जन्मदिन के मौके पर देशव्यापी स्तर हर सरकारी कार्यालयों में यह अभियान शुरु किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यालयों के अधिकारियों को भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं कि इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने का प्रयास किया जाए।
गृह सचिव अनिल गोस्वामी गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक से इस शपथ गृहण अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर कई तरह की गतिविधियां की जायेंगी जिसके माध्यम से इस सफाई अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। प्रधानमंत्री ने 2019 में महात्मा गांधी की 150 जयंती पर बापू को स्वच्छ भारत के रूप में सच्ची श्रद्धांजली देने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications