पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, कब्जे से पाक का सिम कार्ड और कैमरा बरामद

नई दिल्ली। बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद और भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने का फैसला कर पाकिस्तान एक तरफ शांति का संदेश दे रहा है तो दूसरी ओर साजिश भी रच रहा है। क्योंकि शुक्रवार को ऐसी ही नापाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब के फिरोजपुर से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी जासूस के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड और कैमरा बरामद हुआ है।

बीएसएफ पोस्ट की तस्वीरें ले रहा था जासूस

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने जीस पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है वो यहां स्थित बीएसएप पोस्ट की तस्वीरें ले रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति भारतीय नागरिक है और वो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। लेकिन उसका मोबाइल नंबर पाकिस्तान के आठ ग्रुपों से जुड़ा हुआ है। उसके पास से छह अन्य पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं।

बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर तनाव

बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर तनाव

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिल पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के जरिए सोमवार-मंगलवार की रात करीब 3.30 बजे एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप तबाह कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के के मुताबिक इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना के 12 फाइटर जेट शामिल थे जिन्होंने बालाकोट में 1000 किलो ग्राम बम बरसा कर कैंप तबाह कर दिए। यह भी बताया गया कि इस ऑपरेशन में 200 से अधिक आतंकी मारे गए हैं।

दिल्ली में आंतकी हमले को लेकर अलर्ट जारी

दिल्ली में आंतकी हमले को लेकर अलर्ट जारी

पुलवामा हमले और उसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद जारी तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बालाकोट हमले के बाद से बौखलाए आंतकी संगठनों की तरफ से लगातार दिल्‍ली में अपने स्‍लीपर सेल को एक्‍टिव करने की कवायद जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में आतंकी हमला कर सकते हैं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अर्लट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+